फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police caught two thieves, recovered two bikes

पुलिस ने दो चोर को दबोचा, दो बाइक बरामद

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police caught two thieves, recovered two bikes
पुलिस ने दो चोर को दबोचा, दो बाइक बरामद
विज्ञापन

आलापुर। पुलिस व स्वॉट टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है। उनके पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद की है। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह, सिपाही इफ्तेखार खान, सुरेन्द्र गुप्त, दिनेश कुमार व स्वॅाट टीम के सिपाही पुनीत गुप्त, सिपाही सुनील कुमार व प्रदीप सिंह गुरुवार रात चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पटना मुबारकपुर की तरफ से दो बाइक पर सवार दो युवक बाइक लेकर फायर स्टेशन तिराहे की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच दोनों बाइक सवार वहां पहुंचे। पुलिस टीम को देखते हुए दोनों युवक बचकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान रोहित कनौजिया निवासी शेखपुरा मलपुरा व आनंद कुमार कनौजिया निवासी सैदपुर रसीदपुर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि दोनों बाइक चोरी करते हैं, और चोरी की बाइक लेकर घूम रहे थे। पुलिस टीम ने तत्काल दोनों को बाइक समेत थाने लायी। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed