फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police camped in Ayodhya in search of robbers

Ambedkar Nagar News: लुटेरों की तलाश में अयोध्या में पुलिस ने डाला डेरा

Wed, 09 Apr 2025 05:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Police camped in Ayodhya in search of robbers

विज्ञापन

अंबेडकरनगर। असलहे के बल पर जनसेवा केंद्र से 3.50 लाख रुपये की लूट के चार दिन बाद भी पुलिस लुटेरों को गिरफ्त में नहीं ले पाई है। एसपी केशव कुमार ने अब इसके खुलासे की कमान खुद अपने हाथ में संभाल ली है। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह साफ हो चुका है कि लुटेरे अयोध्या में ही किसी मोहल्ले में छिपे बैठे हैं।

मंगलवार को पुलिस ने अयोध्या से एक और संदिग्ध को उठाया है। पुलिस सूत्रोंं की माने तो उसकी और लुटेरों की लोकेशन मैच कर रही थी। शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जनसेवा केंद्र संचालक के कुछ करीबी भी पुलिस की रडार पर हैं। इनसे भी पूछताछ की जा रही है। उधर, अयोध्या में लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है, ताकि लुटेरे पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर कहीं रडार के बाहर न हो जाएं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन




यह है था घटनाक्रम

भीटी के जोधपुर छितूनी निवासी सत्येंद्र तिवारी की सेनपुर चौराहे पर शिवम तिवारी जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान है। पांच अप्रैल की रात 9.30 बजे दुकान को बंद करने की फिराक में थे। तभी वहां पल्सर से दो युवक पहुंचे थे। असलहे के बल पर पूरी दुकान को खंगाला था। इसके बाद बाग में रखी रकम लेकर भाग निकले थे। जाते समय बदमाशों ने दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया था। खोलने की कोशिश करने पर बंद शटर पर फायर कर दहशत फैलाकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------



वर्जन

पुलिस टीमें संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। आसपास के जिलों में भी शातिर बदमाशों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। लोकेशन मैच करने पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।



-केशव कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed