{"_id":"6441756a00cec2cde501c644","slug":"police-arrested-the-mafias-history-sheeters-henchman-ambedkar-nagar-news-c-13-1-193160-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: माफिया के हिस्ट्रीशीटर गुर्गे को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: माफिया के हिस्ट्रीशीटर गुर्गे को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। माफिया खान मुबारक गैंग के सदस्य जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर को बृहस्पतिवार को हंसवर पुलिस टीम ने औझीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिला बदर आदेश की अवहेलना करने के साथ ही गुंडा निवारण अधिनियम में केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
हंसवर पुलिस टीम बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण पर थी। सूचना मिली कि औझीपुर मोड़ स्थित पुलिया नंबर छह के पास जिला बदर किया गया बदमाश हरसंहार निवासी सतीष यादव मौजूद है। उसे पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने 24 फरवरी 2023 को छह माह के लिए जिला बदर किया था। जानकारी होते ही टीम ने मौके पर घेराबंदी की और छापामार कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी खान मुबारक गैंग का सक्रिय सदस्य है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सतीश पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ प्रयागराज में चार व अंबेडकरनगर के हंसवर एवं जलालपुर थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दिनेशचंद्र मिश्र, सिपाही विधान सिंह व सुनील यादव शामिल रहे। करीब दो सप्ताह पहले हंसवर पुलिस ने माफिया के करीबी गुर्गे यहिया को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।