फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police arrested the kidnapping accused and sent them to jail

Ambedkar Nagar News: पुलिस ने अपहरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 13 May 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 13 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the kidnapping accused and sent them to jail
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को हरैया बाईपास से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने मौके से ही दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की किशोरी बीते नौ मई को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। परिजनों पे की गई खोजबीन और पूछताछ में यह बात सामने आई कि गांव के ही शनि व अशोक उसे बहला-फुसलाकर ले गए हैं। इस संबंध में किशोरी के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए बसखारी थाने के उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव ने टीम के साथ खोजबीन तेज कर दी। मंगलवार को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस हरैया बाईपास पहुंची, जहां अपहृता को सकुशल बरामद कर मौके से ही दोनों आरोपियों शनि व अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण व न्यायालय में कलमबंद बयान दर्ज कराने के बाद आरोप की प्रकृति के अनुसार आवश्यक धाराएं जोड़कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed