फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police

कोतवाली गेट के सामने हादसे को दावत दे रहे खड़े ट्रक

Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police
अंबेडकरनगर। दीपक तले अंधेरे वाली कहावत पुलिस प्रशासन पर एकदम सटीक बैठक रही है। एक तरफ जहां यातायात विभाग पूरे दिन शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए परेशान दिखता है, वहीं अकबरपुर कोतवाली गेट के सामने बसखारी मार्ग पर मनमाने तरीके से तीन वाहन पिछले कई दिन से खड़े कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि इन वाहनों को ओवरलोडिंग व अन्य कारणों से सीज किया गया है। वाहनों को सड़क पर ही खड़े कर देने से यह वाहन हादसे के साथ साथ जाम का सबब भी बन रहे हैं। इसके बावजूद अकबरपुर कोतवाली पुलिस को कोई फिक्र नही है।
विज्ञापन

सुचारु यातायात आम नागरिकों को मिले इसके लिए सरकार सड़कों के चौड़ीकरण कराने पर जोर दे रही है। पुलिस महकमा भी समय समय पर पटरियों से अतिक्रमण हटवाने आदि के लिए अभियान चलाता रहता है। इसके बावजूद अकबरपुर कोतवाली पुलिस को गेट के सामने ही मनमाने तरीके से खड़े ट्रक नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। करीब एक सप्ताह से सीज हुए यह वाहन अकबरपुर बसखारी मार्ग पर कोतवाली गेट के सामने सड़क पर ही आड़े तिरछे खड़े हैं। स्थिति यह है कि यदि आमने सामने से दो बड़े वाहन आ जाएं तो वह एक साथ नहीं गुजर सकते हैं। ऐसे में यदि चालक ने किसी प्रकार की हड़बड़ी की तो निश्चित रूप से हादसा होना तय है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से समस्या और जटिल हो गई है। हादसों को दावत दे रहे यह वाहन कोतवाली गेट के सामने अक्सर जाम का सबब भी बन रहे हैं। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस टीम इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। अकबरपुर नगर निवासी डॉ राहुल मिश्र व संजय सिंह ने पुलिस के इस उदासीन रवैए पर गहरी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एक तरफ पटरियों से अतिक्रमण हटाने आदि के नाम पर पुलिस टीम अभियान चलाती रहती है, दूसरी तरफ कोतवाली के सामने ही ट्रकें सड़क पर मनमाने तरीके से लम्बे समय से खड़ी हैं, और उन्हें कहीं सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। जबकि यह ट्रकें प्रतिदिन हादसे को दावत देने के साथ ही जाम का सबब बनी रही हैं। इसके बावजूद पुलिसकर्मी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर कोतवाल अमित सिंह का कहना है कि वाहनों को जल्द हटवाया जाएगा। कुछ खराबी के चलते वाहन को मौके से नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed