{"_id":"66f68ce2bf8ff7f5b70edf42","slug":"pokland-landed-to-clean-tamsa-river-campaign-intensified-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121884-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तमसा नदी की सफाई के लिए उतरा पोकलैंड, तेज हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तमसा नदी की सफाई के लिए उतरा पोकलैंड, तेज हुआ अभियान
Fri, 27 Sep 2024 04:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदूषण व अतिक्रमण का दंश झेल रही तमसा नदी की सफाई में तेजी लाने के लिए बृहस्पतिवार को जेसीबी के साथ-साथ पोकलैंड भी उतर पड़ी। अभियान में दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मी भी शामिल रहे। दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए शहर में लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक नदी की सफाई का निर्णय हुआ है।
पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम स्थित मड़हा व बिसुही नदी के संगम से निकली तमसा नदी अकबरपुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र से होते हुए आजमगढ़ जाती है। यह नदी बीते लंबे समय से न सिर्फ अतिक्रमण बल्कि प्रदूषण से घिरी है। समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलता है, लेकिन प्रभावी नहीं हो पाता है। आगामी दिनों में दुर्गा पूजा है। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के निकट तमसा नदी घाट पर प्रतिमा का विसर्जन होता है। इसे देखते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने सफाई अभियान एक दिन पहले बुधवार को शुरू किया। नगर में लगभग दो किमी लंबाई में नदी की सफाई के लिए पहले दिन तीन जेसीबी के साथ सफाई कर्मियों की फौज उतार दी गई।
इस बीच समय रहते काम पूरा करने के लिए बृहस्पतिवार को पोकलैंड को भी लगा दिया गया। अधिशाषी अधिकारी बीना की देखरेख में बृहस्पतिवार को जेसीबी के साथ साथ पोकलैंड से सफाई का काम सुबह से ही शुरू हो गया था। शाम तक चली साफ-सफाई के दौरान दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मी भी लगे रहे। ईओ ने बताया कि पर्व से पहले नदी के दो किमी. क्षेत्र की पूरी तरह सफाई की जाएगी। शुक्रवार को एक और पोकलैंड को लगाया जाएगा। इससे बेहतर ढंग से सफाई हो सकेगी।