{"_id":"6a020ee26e8965a15a01c64b","slug":"pnb-metlifes-assistant-manager-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-156220-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीएनबी मेट लाइफ का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीएनबी मेट लाइफ का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पीएनबी मेटलाइफ में निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में संलिप्त सहायक प्रबंधक मेटलाइफ छज्जापुर अरविंद कुमार वर्मा को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी उमेर अहमद के खाते से सहायक प्रबंधक के खाते में करीब 1.25 लाख रुपये स्थानांतरित किए गए थे। इस मामले में यह 10वीं गिरफ्तारी है।
पुलिस ने पीएनबी मेट लाइफ के छज्जापुर स्थित कार्यालय से सोमवार सुबह अकबरपुर के रगड़गंज निवासी सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उमेर के खाते से सवा लाख रुपये भेजे जाने के सबूत मिले थे। बैंक स्टेटमेंट व अन्य अभिलेखों की पड़ताल की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उमेर ने उससे रुपये उधार लिए थे, वही उसके खाते में भेजे गए थे लेकिन लेनदेन का कोई सबूत सहायक प्रबंधक दे नहीं सका।
ये था मामला
एनटीपीसी टांडा के भूमि अधिग्रहण के एवज में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जमीन का मुआवजा मिला था। मुआवजे की धनराशि उनके पंजाब नेशनल बैंक शाखा छज्जापुर बैंक खाते में भेजी गई थी। बैंक से संबद्ध मेटलाइफ बीमा कंपनी में बतौर बीमा एजेंट तैनात टांडा के पीली कोठी मुबारकपुर निवासी उमेर अहमद ने ग्रामीणों से पॉलिसी के नाम पर रुपये लेकर उनको फर्जी पॉलिसी देकर उनसे करोड़ रुपये की ठगी कर ली। समय पूरा होने के बाद भी रुपये न मिलने पर धरना प्रदर्शन देने के बाद करोड़ों रुपये की जालसाजी से पर्दा उठा था। पांच फरवरी को पुलिस ने उमेर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पीएनबी मेट लाइफ अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ कुमार पांडेय को बीते दिनों गिरफ्तार किया जा चुका है। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सवा लाख रुपये उमेर ने बैंक कर्मी के खाते में भेजने के सबूत मिलने के बाद आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।