फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PM Samman Nidhi

पीएम सम्मान निधि धांधली में प्रधान व शिक्षक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Thu, 03 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
PM Samman Nidhi
जलालपुर। पीएम किसान सम्मान निधि में घोटाला उजागर होने व केस दर्ज होने के बाद अब ग्राम प्रधान व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। सिर्फ अमर उजाला ने ही बीते दिनों इस घोटाले का खुलासा किया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने आननफानन में जांच कराकर जलालपुर थाने में केस दर्ज करा दिया। प्रकरण में डाकघर के कर्मचारियों व राजस्व कर्मियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है। माना यह भी जा रहा है कि जल्द ही अन्य गांव के भूमिहीनों व बच्चों के नाम से खाता खोलकर योजना की धनराशि हड़प लिए जाने के मामले में भी जांच कर केस दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अमर उजाला द्वारा छेड़ी गई मुहिम रंग लाती दिख रही है। जलालपुर तहसील के मुरवाह व कन्नूपुर ग्राम पंचायत में भूमिहीनों व बच्चों के नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम खाता खोलकर धन की निकासी अवैध ढंग से कर लिए जाने का खुलासा सिर्फ अमर उजाला ने बीते दिनों किया था। इसे डीएम राकेश कुमार मिश्र ने प्राथमिकता से लेते हुए फौरन जांच के निर्देश दिए। मुरवाह गांव की हुई जांच में ग्राम प्रधान बोध प्रकाश उपाध्याय तथा प्राइमरी पाठशाला मुरवाह के शिक्षक व प्रभारी रत्न सिंह को मूल रूप से कूट रचना कर योजना के तहत धनराशि निकालने का दोषी पाया गया। यह भी पाया गया कि बच्चों एवं भूमिहीन व्यक्तियों के खाते में गलत मंशा से अन्य व्यक्तियों के मोबाइल नंबर को लिंक करा दिया गया। यह भी स्पष्ट हुआ कि प्राइमरी विद्यालय के बच्चों एवं भूमिहीन ग्रामीणों का खाता बिना उनकी जानकारी के ही खुलवा दिया गया। इसी मामले में उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी जलालपुर रामअशीष यादव की तहरीर पर बोध प्रकाश उपाध्याय व रत्न सिंह के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद से ग्राम प्रधान व शिक्षक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। गुरुवार को इन दोनों की तरफ से संबंधित ग्रामीणों से संपर्क साध कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास भी हुआ, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में इन दोनों अभियुक्तों का जेल जाना लगभग तय लगने लगा है। इस बीच पूरे मामले में डाक घर में मनमाने ढंग से खाता खोले जाने को लेकर डाक कर्मियों तथा पात्रों के सत्यापन को लेकर राजस्व कर्मियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इस बीच तहसील क्षेत्र के कई अन्य गांवों के ग्रामीणों में भी हड़कंप का माहौल देखने को मिला। उनके द्वारा भी अपने अपने गांवों की जांच की मांग शुरू कर दी गई है। उधर, उपकृषि निदेशक डॉ. आरडी बागला ने बताया कि शिकायतों का संज्ञान लिया जा रहा है। जहां कहीं भी गड़बड़ी मिली कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed