फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Play Competition in Jahangirganj

दौड़ में मनीष तो भाला फेंक में संदीप ने मारी बाजी

Mon, 27 Jan 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Play Competition in Jahangirganj
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पं. रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन गत दिवस पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। दूसरे व अंतिम दिन के खेल में 500 मीटर दौड़ में मनीष यादव, जबकि भाला फेंक में संदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया। वक्ताओं ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि खेल से जीवन में तमाम बदलाव संभव हैं। खेल से न सिर्फ खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य को हासिल करने का हुनर प्राप्त होता है, वरन अंतिम समय तक संघर्ष की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमेशा से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए लाभदायी रहा है। ऐसे छोटे-छोटे मंच से ही उच्च शिखर तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कहा कि खेल से सामाजिक एकता को बल मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल के साथ-साथ खेल भावना को भी मजबूत बनाने का आह्वान किया। खेल का शुभारंभ बालक वर्ग के 500 मीटर दौड़ के साथ हुआ। इसमें सभी को मात देते हुए मनीष यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अभिषेक यादव द्वितीय तथा रामनरेश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में कौशल वर्मा प्रथम, मनीष यादव द्वितीय तथा गणेश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में साक्षी मौर्य प्रथम, शिखा व रिंकी संयुक्त रूप से द्वितीय जबकि सुनीता गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाला फेंक के छात्र वर्ग में संदीप प्रथम, अमन द्वितीय व विपुल गौड़ तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में कौशल वर्मा प्रथम, अमन द्वितीय व नवीनचंद्र कौशल तीसरे स्थान पर रहे। बाद में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन डॉ. प्रवीण यादव ने किया। इस मौके पर संयोजक आनंद प्रकाश, डॉ. ओएन सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. दिलीप सिंह व डॉ. लालजीत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed