फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Platelets test will also start in district hospital

जिला अस्पताल में भी शुरू होगी प्लेटलेट्स जांच

Fri, 04 Nov 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Platelets test will also start in district hospital
अंबेडकरनगर। डेंगू के इलाज को लेकर मरीजों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स गणना करने की दो मशीनें लगाई जाएंगी। उम्मीद है कि सोमवार को तकनीकी कर्मचारी मशीन इंस्टाल कर देंगे। इसके बाद डेंगू से प्रभावित मरीजों के प्लेटलेट्स की संख्या का आसानी से पता चल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के बढ़ते प्रभाव के बीच जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स की गणना करने वाली मशीन ही बिगड़ी पड़ी है। ऐसे समय में जब डेंगू के इलाज के लिए प्लेटलेट्स की संख्या का पता चलना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, तब इससे जुड़ी मशीन को ठीक कराने की सुध नहीं ली गई। नतीजतन यहां आने वाले मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया जाने लगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में यूं तो डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है लेकिन प्लेटलेट्स की गणना न हो पाने के चलते यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। बीते दिनों सिर्फ अमर उजाला ने इस खबर को अत्यंत प्रमुखता से प्रकाशित किया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब कर निर्देश दिया कि किसी भी तरह जिला अस्पताल में मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद विभागीय अधिकारियों ने समीक्षा की तो पाया कि मातृ शिशु विंग टांडा में दो मशीनें हैं जिनका उपयोग नहीं हो रहा है। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में लाकर विधिवत स्थापित करने का निर्णय हुआ। गुरुवार शाम दोनों मशीनें जिला अस्पताल पहुंच गईं। इन्हें लगाए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई। तकनीकी कर्मियों को आदेशित कर दिया गया है।
जिला अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार सोमवार को तकनीकी कर्मचारी यहां पहुंचकर दोनों मशीनें स्थापित कर देंगे। इसके बाद मरीजों के प्लेटलेट्स की गणना होनी शुरू हो जाएगी। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि मरीजों के भर्ती करने की प्रक्रिया भी जिला अस्पताल में शुरू हो जाएगी। अब तक मरीजों को इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है।

डीएम के निर्देश पर मरीजों की सुविधा के लिए तीन-चार दिन में जिला अस्पताल में मशीनों को विधिवत स्थापित कर प्लेटलेट्स काउंट करने का काम शुरू हो जाएगा। कई अन्य प्रकार की जांच भी इस मशीन से होगी।
-डॉ. संजय वर्मा, उपमुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed