फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Planting trees to improve the environment

पर्यावरण बेहतर बनाने को करें पौधरोपण

Sat, 02 Jul 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Planting trees to improve the environment
अंबेडकरनगर। वन महोत्सव सप्ताह के तहत शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। डीएम व एसपी ने भीटी समाधान दिवस के बाद परिसर में पौधरोपण किया। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कटेहरी के नंदूपुर में, जबकि अकबरपुर तमसा मार्ग स्थित डॉ. अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में प्रबंधक रेनू वर्मा ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण बेहतरी के लिए सभी से पौधरोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कटेहरी विकास खंड के नंदूपुर में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण किया। ग्रामीणों को पौधरोपण की महत्ता समझाते हुए इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि धरती पर हरियाली से ही जीवन में खुशहाली संभव है। प्रभागीय वनाधिकारी एके कश्यप ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर 38 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने भीटी तहसील परिसर में पौधरोपण किया। डीएम ने कहा कि हमें पौधरोपण करने के साथ ही उसकी देखरेख पर भी विशेष ध्यान देना होगा। एसपी ने सहजन के वृक्ष की उपयोगिता के बारे में समझाया। डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी सभी से पौधरोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डॉ. अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज की प्रबंधक रेनू वर्मा ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण बेहतरी के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed