{"_id":"16941ab87c46dce24193af2a120743cb","slug":"plantation-use-to-be-on-paper-only-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज पर ही किया जाता पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज पर ही किया जाता पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार जिले को हरा भरा करने के लिए वृक्षारोपण के लिए निर्धारित किया गया लक्ष्य गत वर्ष की अपेक्षा लगभग दो गुना है। पिछले वर्ष जहां लक्ष्य 553 हेक्टेअर क्षेत्रफल में तीन लाख 59 हजार 450 था, वहीं इस बार 959 हेक्टेअर क्षेत्रफल में छह लाख 22 हजार 454 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
लगातार दूषित होते पर्यावरण को संतुलित करने के लिए बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसमें एक योजना वृक्षारोपण की भी है। अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए बड़े पैमाने पर धन खर्च किया जाता है लेकिन इसका सदुपयोग नहीं हो पाया।
विज्ञापन
अधिकांश पौधे कागज पर ही लगा दिए जाते हैं। जो पौधे लगाए भी जाते हैं, उसकी समुचित देखरेख न होने पर अधिकांश सूख या फिर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वर्ष 2014-15 में जिले को 553 हेक्टेअर क्षेत्रफल में 3 लाख 59 हजार 450 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। विभाग ने लक्ष्य से अधिक का वृक्षारोपण कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी। यह वृक्ष कहां लगे हैं, इनमें अधिकांश की जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए जिले को विगत वर्ष की अपेक्षा दो गुना अधिक लक्ष्य दिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 959 हेक्टेअर क्षेत्रफल में छह लाख 22 हजार 454 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को विभागवार सूची उपलब्ध करा दी गई है।
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि जुलाई में 40 प्रतिशत, अगस्त में 40 प्रतिशत व सितंबर माह में 20 प्रतिशत पौधरोपण कर लक्ष्य की पूर्ति की जाए।
जिन विभागों को लक्ष्य दिया गया है, उसमें वन विभाग को 732 हेक्टेअर क्षेत्रफल में चार लाख 75 हजार 800, ग्राम्य विकास विभाग को 939 हेक्टेअर क्षेत्रफल में 90 हजार 88, उर्जा विभाग को दो हेक्टेअर क्षेत्रफल में 1046, औद्योगिक विकास विभाग को 10 हेक्टेअर क्षेत्र में छह हजार 289 पौधों के रोपम का लक्ष्य िददिया गया है।
इसी तरह सिंचाई विभाग को आठ हेक्टेअर क्षेत्रफल में पांच हजार 238, लोक निर्माण विभाग को 13 हेक्टेअर क्षेत्रफल में आठ हजार 380, सहकारिता विभाग को तीन हेक्टेअर क्षेत्रफल में दो हजार 95, भूमि एवं जल संरक्षण विभाग को 37 हेक्टेअर क्षेत्रफल में 24 हजार 93, माध्यमिक शिक्षा विभाग को पांच हेक्टेअर क्षेत्रफल में तीन हजार 143, बेसिक शिक्षा विभाग व भूमि संरक्षण विभाग को 5-5 हेक्टेअर क्षेत्रफल में तीन हजार 143 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य शामिल है।