{"_id":"60bbb7c68ebc3e018e587e1a","slug":"plant-more-trees-save-the-environment-ambedkar-nagar-news-lko58113725","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक पौधे लगाएं, पर्यावरण को बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक पौधे लगाएं, पर्यावरण को बचाएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण करते डीएम सैमुअल पॉल एन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चला। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां डीएम सैमुअल पॉल एन ने अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया, वहीं विकास भवन में सीडीओ घनश्याम मीणा ने पौधे लगाए। अधिकारियों ने नागरिकों को पर्यावरण की बेहतरी के लिए पेड़ों की भूमिका को सबसे अहम बताया। कहा कि धरती पर जीवन तभी संभव है, जब हरियाली होगी। ऐसे में सभी नागरिकों का उत्तरदायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाएं। कई स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओं के नेतृत्व में पौधरोपण के साथ उसकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
डीएम सैमुअल पॉल एन की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, अपर एसडीएम भरतलाल सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी एके कश्यप सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करने की जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता है। डीएम ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवनदाता होते हैं, जो हमारे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं। बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को पहली बार मनाया गया था। सभी नागरिकों को पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा में सहयोग करना चाहिए। विकास भवन परिसर में सीडीओ घनश्याम मीणा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
टांडा में एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ संतोष कुमार एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य प्रवीण गुप्त के नेतृत्व में एसडीएम आवास परिसर समेत कई अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया गया। एसडीएम ने पर्यावरण बेहतरी के लिए पौधरोपण करने का आह्वान किया। सीओ संतोष कुमार ने भी पौधरोपण के लिए अपील की।
टीम ने आम, छितवन, कटहल, अमरूद, बरगद, पाकड़ व पीपल आदि के पौधे लगाए। युवान फाउंडेशन एवं सक्षम संस्था द्वारा महादेवा घाट, डुहिया पर भी पौधरोपण किया गया। यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्त ने लोगों को पौधरोपण के फायदे गिनाए। इस मौके पर सक्षम संस्था के जिलाध्यक्ष मानस वर्मा उर्फ मान सिंह, प्रदीप सैनी, सत्य प्रकाश आर्य, परमेश्वर गुप्ता व विजय कुमार आदि मौजूद रहे। आलापुर में भाजपा नेता उपमा पांडेय ने आलापुर विधानसभा के रामपुर रामगुलाम, ऊंचेपुर, कादीपुर, फरीदपुर सहित कई गांवों में पौधे बांटे। कहा कि कोराना जैसी महामारी से निपटने के लिए हमें ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे में हमें अपने गांव के आसपास पेड़ लगाना चाहिए। उपमा ने पीपल, तुलसी, मनीप्लांट, एलोवेरा जैसे पौधे वितरित किए।
आलापुर में पं. रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृहद स्तर पर पौधरोपण हुआ। महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में सहिजन, नींबू, नीम एवं पपीता के पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. जितेंद्रबहादुर सिंह ने पर्यावरण को स्वस्थ रखने में वृक्षों की महत्ता को समझाया। संस्कृत विभाग के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. प्रवीण कुमार यादव, डॉ. लालजीत राम, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. रीता सिंह, दिलीप कुमार सिंह व डॉ. ओमकारनाथ सिंह आदि ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता के बारे में प्रकाश डाला।
पं. त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा, पं. राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक विजय नारायण पांडेय, सिंगारी देवी स्मारक महाविद्यालय रामनगर में प्रबंधक रामधारी यादव के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चला। विद्युतनगर में त्रिलोकपुर ग्रामोद्योग विकास सेवा समिति द्वारा स्थापित कॉमन फैसिलिटी सेंटर टांडा में पौधरोपण किया गया। टांडा रेंज महुआरी पौधशाला के समीप एसडीएम अभिषेक पाठक, क्षेत्रीय वनाधिकारी टांडा इंद्रभान सोनकर आदि ने पौधरोपण किया।
केदारनगर के उपवन फाउंडेशन की तरफ से अध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। साथ ही नागरिकों को पर्यावरण बेहतरी के लिए जागरूक किया। फाउंडेशन की तरफ से विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पौधें नागरिकों को वितरित किए गए। बसखारी विकास खंड परिसर में बीडीओ सविता सिंह, थाने में थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय व हंसवर थाने में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि ने पौधरोपण किया। जन शिक्षण संस्थान निदेशक अरुण कुमार शाही के नेतृत्व में बजहदा गांव में पौधरोपण अभियान चला और नागरिकों को धरती पर हरियाली लाने के लिए जागरूक किया गया। इसी तरह अन्य विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पौधरोपण व उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया।