फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pipeline water will reach every house in ten villages

Ambedkar Nagar News: दस गावों में घर-घर पहुंचेगा पाइपलाइन से पानी

Mon, 10 Apr 2023 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pipeline water will reach every house in ten villages
अंबेडकरनगर। गर्मी बढ़ने से पहले 10 गांवों में पेयजल समस्या दूर होगी। जलजीवन मिशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल व पाइपलाइन के जरिए लोगों के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। इन दिनों टेस्टिंग चल रही है। इसके पूरा होते ही एक पखवाड़े के भीतर घर-घर तक शुद्ध पानी पहुंचने लगेगा जिससे लगभग 40 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी अंडरग्राउंड पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना का संचालन हो रहा है। इसके तहत ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल की स्थापना के साथ ही पाइपलाइन का निर्माण जगह-जगह तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब 10 ग्राम पंचायतों में लोगों के घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जलनिगम कार्यालय के अनुसार जल्लापुर साबुकपुर, डांड़ीडीहा, बहोरिकपुर कशेरुआ, रुकुनपुर कासिमपुर, गोवर्धनपुर चांदपुर, कर्माजीतपुर, हरैया, सलीमपुर, चोरमरा कमालपुर, काही अंजनपुर में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 48 किमी. लंबाई में पाइपलाइन बिछाए जाने के साथ ही ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इसके अलावा सात ओवरहेड टैंक का भी निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था वेल स्पेन द्वारा मौजूदा समय में टेस्टिंग कराया जा रहा है। करीब एक पखवाड़े में लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर होगी पेयजल समस्या
गोवर्धनपुर के रामतीरथ व कसेरुआ के सुनील कुमार ने कहा कि संभावना है कि शीघ्र ही सुचारु रूप से शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। भीषण गर्मी का दौर भी शुरू होने वाला है। ऐसे में योजना के संचालन से पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। चोरमरा कमालपुर के राजेश कुमार व बहोरिकपुर के शिवदयाल ने कहा कि कड़ी गर्मी में जब जलस्तर नीचे चला जाता है तो पेयजल की समस्या बढ़ जाती है। अब जल जीवन योजना के तहत घर-घर कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाए जाने की उम्मीद बढ़ी है।


जल्द घर घर पहुंचेगा पानी
10 गावों में जलजीवन योजना के तहत टेस्टिंग चल रही है। एक पखवाड़े में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों की शुद्ध पेयजल की समस्या दूर हो सकेगी। - सूरज वर्मा, अधिशासी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed