फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Picnic spot

Ambedkar Nagar News: पसियापारा में दो करोड़ से बनेगा पिकनिक स्पॉट

Tue, 26 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Picnic spot
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में पसियापारा स्थित आदर्श तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब का सुंदरीकरण कराने के साथ उसके चारों तरफ दूधिया रोशनी का इंतजाम किया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए शेड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का काम अमृत योजना के दूसरे चरण में कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद को सौंपी गई है। नगर पालिका के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट को विकसित करने पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मालूम हो कि जिला प्रशासन की पहल पर अमृत योजना के तहत तालाबों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस क्रम में गत दिनों अमृत योजना के दूसरे चरण में पसियापारा के आदर्श तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी है। प्रस्ताव के मुताबिक पसियापारा स्थित तालाब का सुंदरीकरण करने पर एक करोड़ 98 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद पसियापारा तालाब के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर को प्रथम किस्त के रूप में 30 लाख रुपये उपलब्ध भी करा दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक तालाब की चारदीवारी के साथ उसके चारों तरफ पैदल चलने के लिए पक्का रास्ता बनाया जाएगा। इसके साथ लाइटें लगाई जाएंगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच व शेड का निर्माण कराया जाएगा। बच्चों के लिए झूले लगाने की भी योजना है।


राजा का तालाब को भी संवारा जाएगा
सिझौली स्थित राजा का तालाब के सुंदरीकरण की भी तैयारी है। इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ 10 लाख रुपये के प्रस्ताव को भी शासन से मंजूरी मिल चुकी है।


जल्द शुरू कराया जाएगा कार्य
पसियापारा आदर्श तालाब का सुंदरीकरण करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसके पूरा होते ही कार्य कराया जाएगा।
नागेंद्र सरोज,
अवर अभियंता, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed