{"_id":"57716c024f1c1ba32c79a93a","slug":"pick-up-crushed-the-old-man-son-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, पुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने वृद्ध को रौंदा, पुत्र गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
तेज रफ्तार पिकअप ने सोमवार तड़के अन्नावां बाजार के पास सड़क पार कर रहे वृद्ध की जान ले ली जबकि उसका पुत्र बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इससे वृद्ध पिकअप के नीचे दब गया। पिकअप पलटने के बाद चालक भाग निकला। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद पिकअप के नीचे दबे वृद्ध को बाहर निकाला। सरकारी एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना के घंटों बाद पहुंची अहिरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अहिरौली के बुझावन तिवारी का पूरा निवासी रामपूरन पांडेय (62) पुत्र महाबीर व उनका पुत्र डब्लू (30) सोमवार भोर में गांव के बाहर लगे ट्यूबवेल पर जा रहे थे। ट्यूबवेल अकबरपुर-फैजाबाद मुख्य मार्ग के दक्षिण तरफ पड़ता है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पिता-पुत्र जैसे ही मुख्य मार्ग पार करने लगे कि इसी बीच फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। पिकअप की गति इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद वह बेकाबू होकर पलट गई। इससे रामपूरन पिकअप के नीचे दब गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के बाजारवासी व मार्निंग वाक पर निकले लोग मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पिकअप के नीचे दबे रामपूरन को बाहर निकाला। सरकारी एंबुलेंस से दोनों को गंभीर दशा में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया जबकि पुत्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के घंटों बाद पहुंची अहिरौली पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ अहिरौली ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन जारी है। मृतक के परिवारीजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पिकअप को अभिरक्षा में ले लिया गया है। नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।