फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Physiotherapy will be provided to disabled children in Katehari and Bhiti schools

Ambedkar Nagar News: कटेहरी व भीटी के स्कूल में दिव्यांग बच्चों की होगी फिजियोथेरेपी

Thu, 12 Sep 2024 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Physiotherapy will be provided to disabled children in Katehari and Bhiti schools
बीएसए कार्यालय - संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित 1582 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 2500 दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। संबंधित छात्र-छात्राओं की अब निशुल्क फिजियोथेरेपी हो सकेगी। इसके लिए प्रथम चरण में भीटी व कटेहरी विकासखंड के एक-एक स्कूल में फिजियोथेरेपी के लिए रिसोर्स सेंटर स्थापित होंगे। दो-दो लाख रुपये की लागत से सेंटर स्थापित करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन

दिव्यांगों को बेहतर शिक्षा देने को लेकर शिक्षा निदेशालय नए-नए प्रयास कर रहा है। एक तरफ जहां उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं, वहीं अब उन्हें मुफ्त फिजियोथेरेपी की भी सुविधा देने की तैयारी है। समेकित शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले सभी दिव्यांग छात्र-छात्राओं की यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में 1582 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें लगभग 2500 दिव्यांग छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी फिजियोथेरेपी के लिए प्रथम चरण में दो ब्लाॅकों के एक-एक स्कूलों में रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जाएगी। समेकित शिक्षा जिला समन्वयक किरन सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में भीटी व कटेहरी ब्लाॅक के एक-एक स्कूल में दो-दो लाख रुपये की लागत से रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जाएंगे। शीघ्र ही स्कूल का भी चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद रिसोर्स सेंटर की स्थापना कर दी जाएगी। दिव्यांगों की फिजियोथेरेपी के लिए न सिर्फ आधुनिक उपकरण होंगे बल्कि कई अन्य व्यवस्थाएं भी होंगी। इसके साथ ही संबंधित सेंटर पर भाषा व कौशल विकास का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही ब्रेल लिपि के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा देने की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुरू हुई सेंटर स्थापित करने की तैयारी

वैसे तो जिले के सभी ब्लॉकों में रिसोर्स सेंटर स्थापित किया जाएगा, लेकिन प्रथम चरण में कटेहरी व भीटी ब्लाॅक के एक-एक स्कूलों में सेंटर स्थापित होना है। इसे लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। - भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed