फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Physical verification of families marked in Zero Poverty Campaign begins

Ambedkar Nagar News: जीरो पॉवर्टी अभियान में चिह्नित परिवारों का भौतिक सत्यापन शुरू

Fri, 11 Apr 2025 05:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Physical verification of families marked in Zero Poverty Campaign begins
अंबेडकरनगर। जीरो पॉवर्टी अभियान में करीब 20,737 परिवारों का चिह्नांकन किया गया है। अब इन परिवारों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सीडीओ ने गांव पहुंचकर परिवारों की स्थिति देखी। माना जा रहा है कि जल्द ही इन परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना जीरो पॉवर्टी अभियान की शुरुआत की है। इस योजना के पहले चरण में मॉपअप एप के माध्यम से प्रत्येक गांव में 10 से 25 गरीब परिवारों का चिह्नांकन किया गया है, जो आज भी गरीबी का जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन




जिले में कराए गए सर्वे में 20737 परिवारों का चिह्नांकन किया गया है। इनमें 17,882 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण या मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाना है। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन योजना में 2616, विधवा पेंशन योजना से 49 लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही 2607 ऐसे परिवार हैं, जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं। इन सभी को राशन कार्ड की सुविधा भी मिलेगी। इसके बाद इन परिवारों को एनआरएलएम, पीएम स्वनिधि योजना समेत अन्य योजनाओं से जोड़कर रोजगार के संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए चिह्नित किए गए परिवारों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने विकास खंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत कनकपट्टी का निरीक्षण किया। जीरो पाॅवर्टी से संबंधित व्यक्तियों का मौके पर जाकर सत्यापन किया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से समयबद्ध रूप से लाभ दिलाने के लिए बीडीओ, एडीओ और सचिव को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed