फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   person died due to electric shock

करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
person died due to electric shock
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के बरैया माफी गांव में रविवार को करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के बरैया माफी गांव निवासी राजेश चंद्र चौरसिया (35) सुबह घर में लगे हैंडपंप पर नहा रहा था। हैंडपंप से ही टुल्लू पंप का कनेक्शन भी है। बताया जाता है कि नहाते समय हैंडपंप में करंट उतर गया। राजेश ने जैसे ही हैंडपंप के हत्थे को पकड़ा, वैसे ही वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से राजेश को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसखारी थाने के उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। युवक की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed