फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People will not be able to fill their stomachs with jumlabaazi: Lalji Verma

जुमले बाजी से जनता का पेट नहीं भरेगा : लालजी वर्मा

Sun, 13 Apr 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
People will not be able to fill their stomachs with jumlabaazi: Lalji Verma
कटेहरी सपा कार्यालय पर स्वाभिमान सम्मान पखवारे में मंचासीन पदा​धिकारी। संवाद
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने रविवार को अकबरपुर और कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में डॉ. आंबेडकर की जयंती को स्वाभिमान सम्मान पखवाड़े के रूप में मनाया। राष्ट्रीय महासचिव व अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर ने बसखारी रोड अपने कैंप कार्यालय पर बाबा साहब को याद किया।
विज्ञापन

कहा कि पिछड़ों के हितैषी बाबा साहब के नाम पर भाजपा वोट की राजनीति कर रही है। संविधान बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, महंगाई चरम पर है और बेरोजगारों की फौज खड़ी है लेकिन भाजपा के लोग इस देश को हिंदू-मुस्लिम में बाट कर राज करना चाहते हैं। उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कटेहरी कार्यालय में आयोजित सभा में सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि पीडीए ही भाजपा का तोड़ है। जुमलेबाजी से जनता का पेट नहीं भरेगा। इसके लिए महंगाई पर सरकार को काबू पाने की जरूरत है, इस पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। कहा महंगाई आसमान छू रही है, किसान परेशान है। खाद से लेकर बीज तक महंगा हो गया है। गन्ने की दर बढ़ाने की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन दर आज तक नहीं बढ़ाई जा सकी है। इससे यह साफ है कि भाजपा जुमले वाली सरकार है। इसकी कथनी व करनी दोनों अलग है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कटेहरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल निषाद, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अभिषेक वर्मा, अविनाश चौधरी, समेत आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed