फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People who left BSP joined SP

बसपा छोड़कर आए लोगों ने थामा सपा का दामन

Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
People who left BSP joined SP
आलापुर। रामनगर स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें बसपा छोड़कर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनमानस त्रस्त है, और महंगाई से पूरा देश जूझ रहा है।
विज्ञापन

जनता ने पंचायत चुनाव में बीजेपी को आइना दिखा दिया है। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीएसपी का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर है, और भाजपा तथा बसपा के नेता समाजवादी पार्टी में लगातार शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर काम करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ सपा नेता पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा कि पंचायत चुनाव से यह साफ हो गया है कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, और समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
विज्ञापन

बीएसपी और बीजेपी में मची भगदड़ इस बात का संकेत है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। संचालन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भीमलाल कनौजिया ने किया। बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुई वरिष्ठ नेत्री रमादेवी एवं उनके समर्थकों को पार्टी का झंडा थमा कर सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल लोगों को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अजीत यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निषाद, सपा नेता सुरेंद्र वर्मा, बालगोविंद तिवारी, रियाज अहमद, कल्लू वर्मा, अच्छेलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed