{"_id":"602ab00c8ebc3ee93a18a23d","slug":"people-upset-with-jam-officials-are-not-paying-attention-ambedkar-nagar-news-lko56502347","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग जाम से परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग जाम से परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। नगर में आए दिन लग रहे जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे नागरिकों व यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है और न ही नगर के मध्य लग रही सब्जी मंडी को लेकर गंभीर है। लोगों की मानें कि यदि शहर के मुख्य मार्ग पर बड़े चार पहिया वाहनों के आवागमन को दिन में रोक दिया जाए तो भी नगर में जाम की समस्या को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। परंतु जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
जलालपुर नगर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका खामियाजा नगरवासियों व आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। जाम की मुख्य वजह सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा व नगर के बीच स्थित सब्जी मंडी है। प्रशासन न तो पटरियों से अवैैध कब्जा हटवा पा रहा है और न ही नगर के मध्य स्थित सब्जी मंडी को कहीं अन्यत्र स्थापित करा पा रहा है। इसके चलते आए दिन नागरिकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। सब्जी मंडी की वजह से नगर में मालवाहक वाहनों का भी आवागमन जारी रहता है। मठिया मंदिर जाने वाली सड़क के मोड़ पर स्थानाभाव के चलते बड़े चार पहिया वाहनों के मुड़ने में असुविधा होती है। कई प्रयास के बाद वाहन जब तक मुड़ते हैं, तब तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जाम लग जाता है। इसी तरह पूरे दिन यह सिलसिला चलता रहता है,और नागरिकों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है।
इसी तरह जलालपुर सुरहुरपुर मार्ग से होकर गुजरने वाले भारी वाहन रजिस्ट्री ऑफिस मोड़ पर जाम का सबब बनते रहते हैं। नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और महिला चिकित्सालय जाने वाली एंबुलेंस के मरीज जाम में अकसर फंसे दिखायी पड़ते हैं। इसके चलते कई बार समय से मरीजों को उपचार का लाभ भी नहीं मिल पाता। जमालपुर चौराहे से लेकर यादव चौराहे तक, मित्तूपुर रोड से लेकर सराय चौक तक जाम का झाम हमेशा बना रहता है। कस्बे के मुख्य मार्केट में चार पहिया वाहन आने के कारण जाम की स्थिति भयावह हो जाती है। आए दिन इसी तरह जाम लगता रहता है। यातायात सुचारु करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी कई बार असहाय नजर आते हैं।
विज्ञापन
लोग बोले, पटरियों से कब्जा हटवाया जाए
स्थानीय जयप्रकाश, रमेश कुमार व शिवम पटेल आदि का कहना है कि यदि चार पहिया वाहनों का आवागमन शहर के अंदर से रोक दिया जाए तो भी जाम से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। प्रशासन को गंभीरता से सब्जी मंडी के स्थानांतरण व पटरियों पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
दूर कराई जाएगी समस्या
नगर में जाम के संकट को दूर करने के लिए जल्द ही आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही जाम की समस्या दूर कराई जाएगी। पटरी पर अवैध कब्जा करने वालों को पूर्व में ही हिदायत दी गई है। यदि अवैध कब्जा न हटाया गया तो कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। अन्य पहलुओं पर भी प्रयास जारी है।
- भरतलाल सरोज, एसडीएम