फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People took to the streets to get OBC rights

Ambedkar Nagar News: ओबीसी को हक दिलाने सड़कों पर उतरे लोग

Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets to get OBC rights
अकबरपुर में मंगलवार को भारत बंद के दौरान रैली निकालते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य। -स? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बैलेट पेपर से चुनाव कराने, ओबीसी जनगणना कराने समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा व अन्य संगठनों ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर पुराने तहसील तिराहे तक पैदल मार्च किया। संगठनों ने भारत बंद का आह्वान भी किया था, जो बेअसर दिखा।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने कहा कि ईवीएम घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग अधूरी है। वहीं ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग भी नजरअंदाज की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओबीसी जनगणना कराने की मांग पर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है तो सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजभर ने ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग दोहराई। उन्होंने एनआरसी, एनसीआर व सीएए का भी विरोध करते हुए इसे अनुचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमवीर वर्मा, जयप्रकाश गुड्डू, आत्माराम यादव, ओपी निगम, सत्य गुरू प्रसाद व रैनिक यादव आदि ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग दोहराई।
सभी ने एससी, एसटी व ओबीसी छात्र-छात्राओं की बंद छात्रवृत्ति बहाल करने को भी कहा। इसके बाद सभी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट से पुराने तहसील तिराहे तक मार्च किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याएं दूर न हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed