फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People should follow the ideals of Sardar Vallabhbhai Patel

सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलें लोग

Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
People should follow the ideals of Sardar Vallabhbhai Patel
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण करते सीडीओ घनश्याम मीणा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रमों व गोष्ठियों का आयोजन कर सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन व विकास भवन के अलावा विभिन्न विद्यालयों में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। साथ ही सभी ने देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया। डीएम सैमुअल पॉल, एसपी आलोक प्रियदर्शी व सीडीओ घनश्याम मीणा ने कर्मचारियों व आम जनमानस से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बाद में डीएम व सीडीओ ने वृद्धाश्रम व जिला अस्पताल मेें बुजुर्गों व मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ घनश्याम मीणा ने दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल बांटे। साथ ही वृद्धाश्रम में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। बाद में जिला अस्पताल में भी अधिकारियों ने मरीजों को फल वितरित किए। समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एडीएम ने कहा कि देश की अखंडता के लिए सरदार पटेल ने जो योगदान किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। एडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया। एसडीएम कुनाल, अपर एसडीएम रोशनी यादव ने भी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय के नेतृत्व में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। सीओ अशोक कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को देश की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया। जिला कारागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अरुण शाही ने सैदापुर में उपस्थित जनसमुदाय को सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी कई जानकारियां दीं। भीटी तहसील क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय भगोला में खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल सेवा संस्थान व सरदार सेना ने सद्दरपुर बाजार में पटेल जयंती मनाई। यहां पर 5 मेधावी छात्रों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। बीएनकेबीपीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. सुचिता पाण्डेय की मौजूदगी में पटेल की जयंती मनायी गई। इस मौके पर डॉ विवेक, डॉ सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे। बीएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विपिन सिंह के नेतृत्व में पटेल जयंती पर छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा क्रास कंट्री रेस का आयोजन हुआ।
आलापुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि डॉ. पूनम राय व प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दीपक, सुकृति व एकता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। जलालपुर तहसील सभागार, नगर पालिका परिषद कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय जलालपुर, भियांव ब्लॉक कार्यालय व जलालपुर कोतवाली में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनायी गई। जहांगीरगंज में वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर ओझा, उमेश कुमार की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर सरदार पटेल की जयंती मनायी गई। राजकीय हाईस्कूल जहांगीरगंज में प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जयंती मनायी गई। अपना दल एस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फूलचंद्र पटेल ने पटेल तिराहे स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
15 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
सरदार पटेल की जयंती पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी एएम त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में वीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, अमित, विपिन कुमार, राजेंद्र चौहान, शैलेंद्र वर्मा, बजरंगी प्रसाद, अजय कुमार, भयंकर सिंह, संदीप सिंह, बृजेश वर्मा, अवनीश चौहान, मधुसूदन यादव आदि ने रक्तदान किया।

रक्तदानियों व समाजसेवियों का सम्मान
युवान फाउंडेशन व जयराम वर्मा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सरदार पटेल की जयंती पर डॉ. अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिएशन अध्यक्ष उच्च न्यायालय लखनऊ राकेश चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा ने 35 रक्तदानियों, शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र के 5, समाज सेवा से 3 महिलाओं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा से 5, वैज्ञानिक दृष्टिकोण उन्नयन क्षेत्र से 2, युवा कल्याण से 6, महिला सशक्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 व्यक्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरीश वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed