{"_id":"617af0802b161c2c896bd7b4","slug":"people-s-faces-blossomed-by-buying-stuff-at-one-place-ambedkar-nagar-news-lko6021922166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही जगह सामग्री खरीद खिले लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही जगह सामग्री खरीद खिले लोगों के चेहरे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में आयोजित दीपावली मेले में सामानों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व को लेकर एक ही परिसर में विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीदने को मिली तो नागरिकों के चेहरे खुशी से खिले उठे। दरअसल ऐसा पहली बार हुआ, जब एक ही स्थान पर जरूरत के विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी करने का मौका नागरिकों को मिला। इससे पहले अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में गुरुवार को समारोह पूर्वक दीपावली मेले का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन मेले में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर जरूरी सामानों की खरीदारी की। किसी ने कश्मीरी शाल तो किसी ने साड़ी खरीदी। मिट्टी के बर्तन जहां आकर्षण का केंद्र बने रहे, तो वहीं भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों की भी खरीदारी लोगों ने की। परिसर में लगे अलग-अलग तरह के झूल बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।
अकबरपुर, टांडा व जलालपुर में गुरुवार को दीपावली मेले का शुभारंभ हुआ। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित दीपावली मेले का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विजयप्रताप सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त के साथ मिलकर किया। यहां अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह समेत कई अन्य अधिकारी व सभासद मौजूद रहे।
टांडा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के हकीम क्लब मैदान पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने अधिशाषी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त, भाजपा नेता शंकर गुप्त व सभासदों की मौजूदगी में मेले की शुरुआत की। जलालपुर नगर के रामलीला मैदान में दीपावली मेले का शुभारंभ एसडीएम अभयकुमार पांडेय ने किया। तीनों जगहों पर आम नागरिकों से कहा गया कि दीपावली मेले के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली मेले के आयोजन का निर्देश दिया था। इस मेले का सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। उधर, टांडा में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की, जिसका वहां मौजूद लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन
एलईडी स्क्रीन के जरिए बताईं उपलब्धियां
मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े 4 वर्ष पूर्ण होने पर उसकी उपलब्धियों की एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई। इसके माध्यम से बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में किस तेजी से विकास हुआ है। पात्रों को आवास समेत विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता प्रदर्शनी भी लगाई गई।
दोबारा आएंगे परिवार के साथ
अकबरपुर में दीपावली मेले में साड़ी की दुकान पर साड़ी देखती मिलीं डॉ. पूनम त्रिपाठी ने कहा कि यह देखकर काफी खुशी हो रही है कि एक ही परिसर में विभिन्न प्रकार के सामानों की दुकानें लगी हुई हैं। दीपावली से संबंधित किसी भी सामान की खरीदारी के लिए किसी को कहीं जाने की जरूरत ही नहीं है। आज तो हम अकेले आए हैं, लेकिन शीघ्र ही परिवार के साथ आएंगे।
सरकार की पहल सराहनीय
भीटी निवासी रवींद्र पांडेय ने कहा कि दीपावली मेले के बारे में अमर उजाला में पढ़ा था। इसे लेकर मैं काफी उत्साहित था। आज जब मेले का शुभारंभ हुआ, तो खुद को रोक नहीं सके और बीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंच गए। यहां देखकर काफी अच्छा लगा। चारों तरफ विभिन्न प्रकार के सामानों की दुकानें सजी हुई हैं। सरकार की यह पहल काफी अच्छी है। इससे उपभोक्ताओं को इधर उधर की दौड़भाग से भी राहत मिलेगी।
दुकानदारों ने जताई खुशी
कश्मीरी शाल विक्रेता आतिफ ने खुशी जताते हुए कहा कि मेले में उन्होंने कश्मीरी शाल की दुकान लगाई है। पहले ही दिन जिस प्रकार से लोगों की भीड़ जुटी, उसे देखकर लगता है कि शाल की बिक्री बेहतर होगी। पहले दिन आधा दर्जन शाल की खरीदारी भी लोगों ने की। यहां का माहौल भी काफी अच्छा है। इसी तरह अन्य दुकानदारों ने भी खुशी का इजहार किया।
खूब हुई अचार व मुरब्बे की बिक्री
मुरब्बा व अचार की दुकान लगाने वाले प्रतापगढ़ के अभयकांत पांडेय ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि जिस प्रकार से महंगाई को दरकिनार करते हुए लोगों ने बढ़-चढ़कर मुरब्बा व अचार की खरीदारी की है, उसे देखकर लगता है कि आगे काफी बिक्री होगी। मेले के प्रति लोगों का आकर्षण भी अधिक दिख रहा है। यह पहले दिन आने वाली भीड़ से ही महसूस हो रहा है।