फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People disturbed by traffic disruption

जाम से घंटों परेशान रहे लोग

Thu, 08 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 08 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
People disturbed by traffic disruption
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर तहसील तिराहे के निकट लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

जाम की समस्या जिला मुख्यालय पर दिनोंदिन विकराल रूप लेती जा रही है। गुरुवार को भीषण जाम के चलते पूरे दिन वाहन रेंगकर चले। घंटों जाम में फंसे लोग जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोसते रहे।

विज्ञापन


उनका कहना था कि दिनोंदिन बढ़ती जाम की समस्या दूर करने के लिए न तो कोई ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है और न ही पूर्व में तय की गई कार्ययोजना का समुचित तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके चलते ही जाम की समस्या बढ़ रही है। गुरुवार का दिन जिला मुख्यालय पर जाम के नाम रहा। लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन भीषण जाम के चलते यातायात थम सा गया।
विज्ञापन


वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हो गए। यातायात सुचारु करने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ही सिविल पुलिसकर्मी भागदौड़ करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। दोपहर में जाम के चलते पुराने तहसील तिराहा से लेकर फायर ब्रिगेड तक लगभग डेढ़ किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चौपहिया वाहनों की बात दूर, दोपहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ, तो कुछ ही देर बाद फिर जाम लग गया। कुछ इसी प्रकार की स्थिति नई सड़क, शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी व बस स्टेशन क्षेत्र का भी रही। पूरे दिन जाम का संकट नगर में बना रहा। जाम में फंसे लोग कभी जिम्मेदार अधिकारियों को कोसते, तो कभी जनप्रतिनिधियों को।

 गौरतलब है कि बीते दिनों ही प्रशासन ने गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर न सिर्फ नो इंट्री के समय में वृद्धि कर दी थी, बल्कि पटरियों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाने का भी निर्णय लिया था। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इन निर्णयों का समुचित क्रियान्वयन तय नहीं कराया जा सका। इसके चलते ही ये समस्या दूर नहीं हो पा रही है।

जिला मुख्यालय पर जाम के संकट से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने यूं तो अतिक्रमण हटवाने को अभियान चलाया था, मगर वह सिर्फ फर्ज अदायगी तक ही सीमित रह गया। दो दिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ जगहों पर कुछ ठेले व गुमटियों को हटवाया, लेकिन इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। नतीजतन शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है।


लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि अतिक्रमण हटवाने को लेकर ही गंभीर हो जाए, तो भी जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। एएसपी राहुलराज का कहना है कि, जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या जानकारी में है। इसे लेकर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दिनों बैठक में जो निर्णय लिए गए थे, उनका अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed