{"_id":"654fbf2890ef3737ad05b248","slug":"people-caught-and-beat-two-thieves-who-were-running-away-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-6260-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा
Sat, 11 Nov 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थानाक्षेत्र के सुखारीगंज चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान से चार हजार रुपये चोरी कर भाग रहे दो चोरों को बाजारवासियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार के पिता महेंद्र सिंह ने नामजद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र महरुआ के जयसिंहपुर निवासी विराट सिंह की सुखारीगंज चौराहे पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। शनिवार को वह दुकान से कुछ दूरी पर रखी गई गिट्टी देखने चले गए। इस बीच बाइक से पहुंचे दो चोर उनकी दुकान में घुसे और कैश काउंटर में रखा चार हजार रुपये निकाल लिया और भागने लगे। इस बीच विराट की नजर उन लोगों पर पड़ गई।
शोर मचाते हुए दुकान की तरफ झपटे तो आस पास के दुकानदारों ने भी चोरों को दौड़ा लिया। बाजारवासियों ने सलमान निवासी तेजी का पुरवा, थाना गौरीगंज जिला अमेठी को मौके पर दबोच लिया जबकि मिथुन शाह निवासी सैदपुर, थाना गौरीगंज, जिला अमेठी भागकर बगल स्थित गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन
बाजारवासियों ने गन्ने में तलाशी अभियान चलाया और उसे भी दबोच लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई भी की। बाद में पहुंची पुलिस टीम के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।