फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People are falling prey to typhoid due to change in weather

Ambedkar Nagar News: मौसम में बदलाव से लोग हो रहे टायफाइड के शिकार

Sat, 27 Sep 2025 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
People are falling prey to typhoid due to change in weather
जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। 
अंबेडकरनगर। मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण जिला अस्पताल में हर रोज 1200 से 1400 मरीज आ रहे हैं। बुखार और सर्दी के अलावा इन दिनों टायफाइड के मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। हर रोज आठ से 10 मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन बुखार से पीड़ित 200 से 250 तक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें कई दिनों से बुखार आने पर तेजी से मरीजों में प्लेटलेट्स घट रही हैं। जांच करवाने पर आठ से 10 मरीज टायफाइड से पीड़ित मिल रहे हैं। निजी पैथोलॉजी में भी कई मरीज जांच करा रहे हैं। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि यह बीमारी दूषित भोजन और पानी के सेवन से फैलती है।
विज्ञापन

युवक मिला मलेरिया संक्रमित : भीटी क्षेत्र के घुरहूनुर गांव के रहने वाले युवक को बुखार की काफी समय से आ रहा था। जब जांच कराई गई, जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही डेंगू के सात, मलेरिया का एक व चिकनगुनिया व जेई के एक-एक सक्रिय केस बचे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed