फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pensioners bothered to submit certificate

जीवित प्रमाणपत्र जमा करने को पेंशनर्स परेशान

Mon, 16 Nov 2015 10:36 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
शारीरिक रूप से कमजोर पेंशनर्स के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगने से भी प्रमाणपत्र जमा करने में समस्या आ रही है। उधर, पेंशन फॉर्म भरने को लेकर कार्यालय के बाहर ही एजेंट सक्रिय हैं।
विज्ञापन


वे फॉर्म भरने के लिए पेंशनर्स से 20 से 30 रुपये ले रहे हैं। इनके विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई करने को लेकर विभागीय अधिकारी गंभीर हैं। नतीजतन इसका खामियाजा पेंशनर्स को भुगतना पड़ रहा है। लगभग नौ हजार पेंशनर्स में से अब तक महज 1200 ने ही अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा किया है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के लिए प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में जीवित प्रमाणपत्र देना पड़ता है। ऐसे में नवंबर शुरू होते ही पेंशनर्स जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए जिला कोषागार कार्यालय पहुंचने लगते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पेंशनर्स कार्यालय पहुंचकर जीवित प्रमाणपत्र जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके लिए उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगा दी गई है। कर्मचारियों की कमी का खामियाजा पेंशनर्स को प्रमाणपत्र जमा करने में भुगतना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को उठानी पड़ रही है। कार्यालय तक जाने के लिए रैंप की व्यवस्था न होने से पेंशनर्स को सीढ़ी चढ़ने में दिक्कत हो रही है।

वैसे तो प्रमाणपत्र फॉर्म भरने में अधिक समस्या नहीं होती है, लेकिन इसे भरने के लिए भी कार्यालय के आसपास एजेंट सक्रिय हैं। वे फॉर्म भरने के पेंशनर्स से 20 से 30 रुपये ले रहे हैं। एक पेंशनर ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारी से की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।


पेंशनर्स को फॉर्म भरने एवं जमा करने में कोई समस्या न हो, इसे लेकर विभागीय अधिकारी कितना गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेंशनर्स के बैठने के लिए मात्र कुछ कुर्सियां रखी गई हैं। इसके अलावा कक्ष के बाहर दरी बिछा दी गई है। पेंशनर्स की संख्या अधिक होने पर मजबूरन उन्हें दरी पर बैठना पड़ता है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या घुटने व कमर दर्द से पीड़ित पेंशनर्स को उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed