{"_id":"635eb81f3c807822520adf0f","slug":"pension-of-24-thousand-characters-may-stop-ambedkar-nagar-news-lko6548723186","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 हजार पात्रों की रुक सकती है पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 हजार पात्रों की रुक सकती है पेंशन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 24 हजार से अधिक पात्रों पर पेंशन रुकने की तलवार लटक गई है। दरअसल संबंधित पेंशनभोगियों ने अब तक आधार को बैंक खाते से लिंक ही नहीं कराया है। यदि पांच नवंबर तक आधार को खाते से लिंक न कराया तो उन्हें पेंशन की अगली किस्त की तीन हजार रुपये की राशि नहीं मिल सकेगी।
सुचारु रूप से पेंशन दिलाने के लिए बीते दिनों ही सभी पेंशनभोगियों को आधार से बैंक खाते को लिंक कराने का निर्देश जारी हुआ था। यह भी कहा गया था कि जिसने ऐसा नहीं किया, उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में कुल एक लाख 83 हजार 674 पेंशनभोगी हैं। इसकी तुलना में एक लाख 59 हजार 360 पेंशनभोगियों ने अब तक आधार से बैंक खाता लिंक करा लिया है।
वृद्धावस्था पेंशन के एक लाख 30 हजार 654 की तुलना में एक लाख 16 हजार 232, दिव्यांग पेंशन के 15,831 की तुलना में 11,889 तथा विधवा पेंशन की 37,189 की तुलना में 31,239 पात्रों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर लिया है। इसके अलावा 24,314 पेंशनभोगी अब तक बैंक खाते से आधार को लिंक नहीं करा सके हैं। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 14,422, दिव्यांग पेंशन के 3,942 तथा विधवा पेंशन के 5,950 पेंशनभोगी शामिल हैं।
विज्ञापन
समाज कल्याण कार्यालय के अनुसार सभी वर्ग के पेंशनभोगियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। यह राशि उनके खाते में तीन-तीन महीने में भेजी जाती है। अप्रैल, मई व जून की तीन हजार रुपये की राशि खाते में भेजी जा चुकी है जबकि जुलाई, अगस्त व सितंबर की तीन हजार रुपये की राशि खाते में भेजी जानी है।
यह राशि उसी पेंशनभोगी के खाते में भेजी जाएगी जिसने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लिया है। ऐसे में लगभग 24 हजार से अधिक ऐसे पेंशनभोगी जिन्होंने बैंक खाते को आधार से नहीं जोड़ा है, उन्हें फिलहाल पेंशन की अगली किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
समाज कल्याण कार्यालय के अनुसार जिस पेंशनभोगी ने अब तक अपने बैंक खाते को आधार से नहीं जोड़ा है, वह पांच नवंबर तक लिंक जरूर करवा ले। समाज कल्याण विभाग व ब्लॉक मुख्यालय पर जहां निशुल्क लिंक करा सकते हैं तो वहीं किसी भी जनसेवा केंद्र पर निर्धारित राशि का भुगतान कर यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है। इसमें यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दें। निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैंक खाते को आधार से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि शीघ्र ही सभी पेंशनभोगियों के खाते से आधार को संबद्ध करा लेंगे। कार्यालय पर आने वालों की सुविधा के लिए ऑपरेटर की तैनाती की गई है।
-राकेश रमन, समाज कल्याण अधिकारी