फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   pcs prelims exam

Ambedkar Nagar News: 30 फीसदी ने छोड़ दी यूपी पीसीएस की परीक्षा

Sun, 14 May 2023 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
pcs prelims exam
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा से रविवार को जिले में 30 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित परीक्षा में कुल 8100 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। प्रथम पाली में 2553 तो दूसरी पाली में 2575 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। इसमें 8100 के सापेक्ष 5547 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से चार बजे तक चली। इसमें 5525 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की टीम भी सक्रिय नजर आयी। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बीएन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर पवन जायसवाल, एसडीएम टांडा दयाशंकर, एसडीएम जलालपुर सहित अन्य अधिकारियों ने भी अलग-अलग केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। कोविड प्रोटोकॉल व परीक्षा को लेकर जारी निर्देशों का गंभीरता से पालन कराया गया। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम रोकने को तैनात रहे पुलिसकर्मी
यूपी पीसीएस परीक्षा में शहरी क्षेत्रों में परीक्षार्थियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए जाम न लगने देने के लिए यातायात व सिविल पुलिस टीम की विशेष तैनाती की गई थी। अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग पर तीन परीक्षा केंद्र होने के चलते यहां सबसे ज्यादा भीड़ रही। अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग से जुड़ा होने के कारण यहां पुलिस ने विशेष चौकसी बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed