फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patients upset due to lack of surgeon and physician, performance

सर्जन व फिजीशियन न मिलने से बिफरे मरीज, प्रदर्शन

Sat, 10 Sep 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Patients upset due to lack of surgeon and physician, performance
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में सर्जन न होने से गुस्साए मरीजों ने प्रदर्शन किया। वहीं, तीन फिजीशियन में से सिर्फ एक ओपीडी में मौजूद थे। इसे लेकर भी मरीजों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। मरीजों व तीमारदारों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि आए दिन इसी तरह का संकट बना रहता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की मुश्किलें दूर नहीं हो रही हैं। लगातार बेपटरी होती स्वास्थ्य सेवा से परेशान मरीजों व तीमारदारों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। दरअसल जिला अस्पताल में तैनात तीन सर्जन में से शनिवार को एक भी सर्जन ओपीडी में नहीं था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सर्जन डॉ. शशिकांत की ड्यूटी ओटी में, जबकि सर्जन डॉ. नंदलाल की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी थी। सर्जन डॉ. विजय बहादुर गौतम अवकाश पर थे।
विज्ञापन

ओपीडी में एक भी सर्जन न होने से जिले के दूरदराज से जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों व तीमारदारों में नाराजगी व्याप्त हो गई। उन्होंने हंगामा कर नाराजगी जताई। उधर, ओपीडी में मात्र एक फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा मौजूद थे। डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. डीपी वर्मा कांफ्रेंस में व्यस्त होने से ओपीडी में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गुस्साए मरीजों व तीमारदारोें ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे से इलाज के लिए मरीज जिला अस्पताल में चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे तक जब संबंधित चिकित्सक नहीं पहुंचे तो हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब कोई जिम्मेदार उनसे मिलने नहीं पहुंचा तो मरीज मायूस होकर लौट गए।
मरीज बोले, डॉक्टरों की अन्यत्र ड्यूटी न लगाई जाए
विरसिंहपुर निवासी अरविंद व रामपुर सकरवारी निवासी बालगोविंद उपाध्याय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ओपीडी के दौरान चिकित्सकों की अन्यत्र ड्यूटी नहीं लगानी चाहिए। बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन चिकित्सक न होने से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। मालीपुर निवासी आदित्य व रामबाबा निवासी महेंद्र ने कहा कि जिला अस्पताल में न तो फिजीशियन हैं और न ही सर्जन। आखिर इलाज कराएं तो किससे कराएं। मरीज धर्मेंद्र, कैलाश, उम्मे अबीहा, सीता, शारदा, अजय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फिजीशियन को दिखाना था। मात्र एक फिजीशियन ओपीडी में मौजूद हैं। उनके कक्ष के सामने लंबी लाइन लगी है। ऐसे में अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

पर्चा काउंटर पर रही आपाधापी
पर्चा काउंटर की संख्या न बढ़ाए जाने से शनिवार को मात्र दो काउंटर पर ही पर्चे बने। नतीजा यह रहा कि जिन दो काउंटर पर पर्चा बन रहा था, वहां मरीजों की संख्या अधिक होने से आपाधापी रही। लाइन में लगे मरीज गणेश ने कहा कि जब तक काउंटर नहीं बढ़ाए जाएंगे, तब तक इसी प्रकार की समस्या रहेगी। तीमारदार रामप्रकाश व अच्छेलाल ने कहा कि मरीजों के हित को देखते हुए पर्चा काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि काउंटरों की संख्या मंगलवार तक बढ़ा दी जाएगी। इससे पर्चा बनवाने में दिक्कत नहीं होगी। अस्पताल में चिकित्सकों के पद खाली हैं। इससे कभी-कभी दिक्कत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed