{"_id":"66f1c2b6289117f4c1056524","slug":"passengers-were-troubled-throughout-the-day-due-to-change-in-train-routes-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-121715-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रेनों का रूट बदलने से दिनभर परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रेनों का रूट बदलने से दिनभर परेशान रहे यात्री
Tue, 24 Sep 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को हुई निराशा, 45 यात्रियों ने निरस्त कराया टिकट
लोगों को सुल्तानपुर व लखनऊ तक की लगानी पड़ी दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। डेढ़ दर्जन ट्रेन के रूट डायवर्जन से सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री निराश नजर आए। संबंधित ट्रेन के न आने से कई यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराना पड़ा या फिर सुल्तानपुर व लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ी। सोमवार को कुल 45 यात्रियों ने आरक्षित टिकट निरस्त कराया।
अकबरपुर वाराणसी मार्ग पर स्थित शाहगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का प्रतिकूल प्रभाव सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों पर पड़ा। जानकारी के अभाव में गंतव्य तक जाने के लिए संबंधित ट्रेन से यात्रा करने के लिए सुबह से ही यात्रियों का अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां आने पर उन्हें पता चला कि संबंधित ट्रेन रूट डायवर्जन के चलते अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं आएगी। इस पर आरक्षित टिकट से यात्रा करने वाले यात्री संबंधित ट्रेन पर सवार होने के लिए सुल्तानपुर, बाराबंकी या फिर लखनऊ के लिए रवाना हुए। इसमें उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा।
इसके साथ ही 45 यात्री ऐसे भी थे जिन्होंने आरक्षित टिकट को निरस्त करा दिया। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के अनुसार इंटरसिटी, आनंद विहार, सद्भावना, किसान, दून, कैफियात, सरयू यमुनाा, अमृतसर, साबरमती, मऊ आनंद विहार व फरक्का एक्सप्रेस समेत लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेन रूट डायवर्जन के चलते अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं आई। सिर्फ जम्मूतवी, वाराणसी अहमदाबाद व वाराणसी बरेली एक्सप्रेस ही सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। ऐसे में ज्यादातर यात्री संबंधित ट्रेन से यात्रा करने के लिए इंतजार करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
आए थे पंजाब जाने नहीं मिली ट्रेन
कप्तानगंज निवासी संतलाल सोमवार सुबह बस से अकबरपुर पहुंचे। उन्हें पंजाब जाना था। फरक्का एक्सप्रेस से पंजाब जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन आए। यहां पता चला कि रूट डायवर्जन के चलते ट्रेन अकबरपुर नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब जाना अत्यंत जरूरी है। इसलिए अब संबंधित ट्रेन पर सवार होने के लिए बाराबंकी या फिर लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ेगी। ऐसे में अब एक बार फिर से बस पकड़ने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन जाना पड़ेगा।
परिवार सहित पहुंचकर हुए परेशान
परिवार के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन आए रिजवान ने कहा कि आनंद विहार एक्सप्रेस से गया जाना था। उसी से टिकट भी था। संबंधित ट्रेन रूट डायवर्जन के चलते नहीं आएगी। ऐसे में आरक्षित टिकट निरस्त कराया और अब जम्मूतवी एक्सप्रेस से जाएंगे। इसके लिए रात लगभग दस बजे तक का इंतजार करना पड़ेगा।
यात्रियों को दी जा रही जानकारी
रूट डायवर्जन की जानकारी समय रहते यात्रियों को दी जा रही है। शाहगंज में निर्माण कार्य होने के चलते लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया है। -विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक