फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passengers' problems increased due to delay in trains

Ambedkar Nagar News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 28 Jun 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Passengers' problems increased due to delay in trains
अपनी-अपनी ट्रेनों के इंतजार में यात्री।संवाद
अंबेडकरनगर। शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई ट्रेनों के निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। न तो कोई स्पष्ट सूचना उपलब्ध थी और न ही वैकल्पिक व्यवस्था।
विज्ञापन

वाराणसी सिटी से साबरमती एक्सप्रेस (19167) 44 मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस (13238) 56 मिनट और अप तथा डाउन की दून एक्सप्रेस (13010/13009) क्रमश: 40 मिनट और ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) 44 मिनट लेट रही। वहीं, गंगा सतलज (13307) 1 घंटा 21 मिनट, बहराइच इंटरसिटी (14213) लगभग सवा दाे घंटे और फरक्का एक्सप्रेस (15744) 1 घंटा 24 मिनट की देरी से आई। कटेहरी के शशि गुप्ता ने बताया कि मुझे बहराइच जाना था, लेकिन ट्रेन देर से आने के कारण अब वहां समय पर पहुंचना संभव नहीं है। बनारस जा रहे राजेसुल्तानपुर के रिजवान अहमद ने बताया कि मुझे बनारस में शाम की बैठक में शामिल होना था, लेकिन ट्रेन देर से आने के कारण अब वहां समय पर पहुंचना संभव नहीं है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें अपने मूल गंतव्य से ही लेट आ रही हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर समय पालन सुनिश्चित करना संभव नहीं हो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed