फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passengers chill for hours waiting for the train

Ambedkar Nagar News: ट्रेन के इंतजार में घंटों ठिठुरे यात्री

Wed, 11 Jan 2023 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Passengers chill for hours waiting for the train
अकबरपुर स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन का इंतजार करते ठिठुरते यात्री। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अत्यंत खराब मौसम ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है। एक तरफ जहां आठ ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंचीं तो वहीं मरुधर अप रद्द हो गई। इससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बीच ठंड से आम जनजीवन भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सीधा असर कारोबार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

शीतलहरी से ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को भी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। दरअसल कड़ाके की ठंड के चलते ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को भी एक तरफ जहां आठ ट्रेनें विलंब से अकबरपुर पहुंचीं तो वहीं एक रद्द हो गई।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन कार्यालय के अनुसार किसान अप एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 8:49 से साढ़े सात घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची। किसान डाउन दोपहर 3:01 बजे से साढ़े सात घंटे, दून अप निर्धारित समय दोपहर 1:03 बजे से साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:26 से तीन घंटे, फरक्का अप दोपहर 1:59 बजे से छह घंटे, फरक्का डाउन सुबह 11:16 से साढ़े छह घंटे, साबरमती डाउन सुबह 5:21 बजे से साढ़े पांच घंट व कैफियात अप शाम 6:38 बजे से चार घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची।

इसके अलावा मरुधर अप बुधवार को रद्द कर दी गई। उधर अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते जानकारी दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed