फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Parade rehearsal in police line

पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल

Mon, 24 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Parade rehearsal in police line
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में रिहर्सल परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाते एसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां ने जिले में तेजी पकड़ ली है। इसके चलते ही सोमवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जाने वाले भव्य मार्चपास्ट परेड का फूल ड्रेस रिहर्सल पुलिस टुकड़ियों ने किया। इस मौके पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने परेड की सलामी लेने के साथ ही परेड की तैयारियों को भी परखा। उन्होंने कहा कि सभी इकाइयों को गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड के साथ ही पुलिसकर्मियों के साहसिक कार्यों को भी प्रदर्शित करना होगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर्व बुधवार 26 जनवरी को पूरे जिले में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण काल के चलते स्कूल कॉलेजों में इस मौके पर कोई खास कार्यक्रम नही होगा, लेकिन सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झंडारोहण के साथ ही गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियां कलेक्ट्रेट से लेकर सभी कार्यालयों में तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन पुलिस लाइन परिसर में होता है। इस बार भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुलिस लाइन परिसर में भव्य कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों ने रिहर्सल परेड किया। पुलिसकर्मियों की अलग अलग टुकड़ियां परेड के दौरान शानदार प्रदर्शन करती दिखीं। मौके पर मौजूद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर की विशेष साफ सफाई का निर्देश भी दिया। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed