फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Panchayat assistant will take over the responsibility of making ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने का जिम्मा संभालेंगे पंचायत सहायक

Sat, 23 Jul 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant will take over the responsibility of making ayushman card
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत करीब आठ लाख पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य अब पंचायत सहायक संभालेंगे। इसके लिए जिले में तैनात 902 पंचायत सहायकों को जुटाया जाएगा। इससे सुस्त रफ्तार से चल रहे कार्ड बनाने के कार्य में तेजी आएगी। शासन के निर्देश पर पात्रों के कार्ड बनाने का कार्य अब आयुष्मान मित्र के अलावा जिले के 902 पंचायत सहायक भी करेंगे। इस कार्ड की मदद से गरीब परिवारों को पांच लाख तक के नि:शुल्क उपचार का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में दो लाख 33 हजार परिवार चिह्नित हैं। इन परिवारों के कुल लाभार्थियों की संख्या 11 लाख से अधिक है। वर्तमान में जिले के सभी नौ ब्लॉक में इन पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य आयुष्मान मित्रों के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

तमाम चेतावनी के बाद भी कार्ड बनाने के कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। इसके चलते ही अब तक मात्र 2.90 लाख पात्रों के ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा सके हैं। जिले में अभी भी करीब आठ लाख पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाना लंबित है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए ही शासन ने अब पंचायत सहायकों को भी कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया है। इसके तहत जिले में तैनात सभी 902 पंचायत सहायक जल्द ही कार्ड बनाने के कार्य में जुटे नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अब तक 70 पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें जरूरी उपकरण भी मुहैया करा दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले यह पंचायत सदस्य जल्द ही आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुुरू करेंगे। इस दौरान अन्त्योदय परिवार से जुड़े पात्रों का कार्ड प्राथमिकता पर बनेगा। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंचायत सहायकों को कार्ड बनवाने से जुड़ी जरूरी जानकारियां के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

अब तक 10 हजार को मिला मुफ्त उपचार
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में अब तक 10 हजार 909 पात्रों का मुफ्त इलाज सुविधा का फायदा मिल चुका है। इसमें जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले के अलग अलग क्षेत्रों में स्थापित नौ सीएचसी व पांच निजी अस्पताल शामिल हैं। जिला समन्वयक डॉ. मुकुल त्रिपाठी ने बताया कि जिले में योजना का प्रचार प्रसार तेजी से कराया जा रहा है। पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed