फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Palai Kalyanpur-Dadwa Dayalipur road will be improved

Ambedkar Nagar News: पलई कल्याणपुर-दडवा दयालीपुर मार्ग संवरेगा

Wed, 15 Apr 2026 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Palai Kalyanpur-Dadwa Dayalipur road will be improved
हजपुरा। राजस्व ग्राम पलई कल्याणपुर से दडवा दयालीपुर मार्ग के बहुप्रतीक्षित नवनिर्माण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। वर्षों से जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य सड़क निधि योजना के तहत इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा 95.27 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह मार्ग लंबे समय से अत्यंत जर्जर था। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क की सतह के कारण वाहनों का आवागमन बेहद कठिन हो गया था। विशेष रूप से बरसात के मौसम में, सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से हालात और भी बदतर हो जाते थे। यह सड़क कई गांवों को आपस में जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसकी मरम्मत के लिए एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने काफी प्रयास किए।
विज्ञापन

सड़क निर्माण की खबर से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के अनिल वर्मा ने बताया कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है और इसकी खराब हालत के कारण सभी परेशान थे। निर्माण कार्य शुरू होने से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed