{"_id":"66db32c2cf1f28d82e05b708","slug":"paddy-will-be-purchased-at-77-centers-selection-process-has-started-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120746-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 77 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, चयन प्रकिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 77 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, चयन प्रकिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में धान की खरीद के लिए इस बार 77 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। विभाग को अब तक विभिन्न एजेंश्यों के 55 क्रय केंद्रों की सूची मिल गई है। राईस मिल के गठन के लिए सभी तहसीलों में टीम का गठन कर दिया गया है।
अपर आयुक्त खाद्य एंव रसद विभाग ने खरीद के लिए 77 क्रय केंद्र बनाए जाने का लक्ष्य जनपद को दिया है। साथ ही खरीद शुरू होने से पहले राइस मिलों के चयन करने का भी निर्देश दिया है। बताते चलें कि जनपद में तीन लाख 85 हजार किसानों ने एक लाख 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की है। प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल जनपद में धान की अच्छी पैदावार होती है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा भी मिलता है। धान की बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी तहसीलों में क्षेत्र के हिसाब से क्रय केंद्र की स्थापना की जाती है।
विपणन कार्यालय के अनुसार एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी है, जिसके लिए अब पीसीएफ, पीसीयू, खाद्य विभाग व मंडी समिति के 55 क्रय केंद्र की सूची अब तक उपलब्ध करा दी है। जल्द ही और केंद्रों के नाम मिल जाएंगे। साथ ही मिलों के चयन के लिए तहसील स्तर पर टीम का गठन कर दिया गया है। सत्यापन के बाद मिलों को कुटाई के लिए संबद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चल रही चयन प्रकिया
जो लक्ष्य मिला है उसके अनुरूप क्रय केंद्रों के चयन की प्रकिया चल रही है। साथ ही बिक्री के लिए पंजीयन का कार्य भी शुरू हो गया है।
- विनीता मिश्रा, खाद्य एवं विपणन अधिकारी