फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy transplanting of farmer Sanjit is making headlines

Ambedkar Nagar News: सुर्खियां बटोर रही किसान संजीत की धान रोपाई

Fri, 14 Apr 2023 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Paddy transplanting of farmer Sanjit is making headlines
अंबेडकरनगर। पंजाब व बंगाल प्रांत की तरह तहसील क्षेत्र अकबरपुर के समैसा खाम निवासी किसान ने वर्ष में दो बार धान की खेती करने की अनूठी पहल शुरू की है। एक तरफ जहां सभी किसान इन दिनों गेहूं की कटाई व मड़ाई करने के साथ मेंथा की खेती करने में व्यस्त हैं तो वहीं किसान संजीत पाल पांच बीघा क्षेत्रफल में धान की रोपाई कर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन

तकनीक व नए तौर तरीके से खेती करने के शौकीन संजीत करीब दो वर्ष पहले पंजाब गए थे। वहां किसानों द्वारा वर्ष में दो बार की जा रही धान की खेती उन्हें खूब भाई। उन्होंने वहां से दो माह में होने वाले साठा प्रजाति के धान बीज की खरीद की और घर लौट आए। बीते वर्ष उन्होंने एक बीघा क्षेत्रफल में इसकी रोपाई कराई। कम समय में तैयार होने वाले इस धान की पैदावार प्रति बीघा करीब 8 क्विंटल है। कम खर्च व कम लागत में उन्होंने अच्छी बचत प्राप्त की।
विज्ञापन

इसके चलते उन्होंने इस बार पांच बीघा क्षेत्रफल में धान की रोपाई करा दी है। जून माह में फसल तैयार हो जाएगी। इसके बाद जुलाई माह में इस खेत में नए धान की फसल को लगाया जा सकेगा। संजीत ने बताया कि इसकी रोपाई के लिए उन्होंने मार्च माह के प्रथम सप्ताह में बेरन डाल दी थी। पांच अप्रैल के बाद इसकी रोपाई खेतों में करा दी गई। कहा कि सामान्य धान की तरह इसकी भी समय-समय पर सिंचाई व आवश्यकतानुसार खाद व दवा डालनी पड़ती है। इसकी बिक्री भी सामान्य धान की तरह ही होती है। क्षेत्र में शुरू हुई धान की नई खेती को लेकर किसानों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। किसान संजीत से मिलकर इस नई खेती के बारे में जरूरी जानकारी जुटाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed