फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy procurement stalled due to lack of sacks

बोरों की कमी से धान खरीद ठप

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stalled due to lack of sacks
महरुआ (अंबेडकरनगर)। काफी जद्दोजहद के बाद महरुआ क्रय केंद्र पर शुरू हुई धान की खरीद फिर बोरों के अभाव में ठप हो गई है। इससे क्रय केंद्र पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर खड़े किसान परेशान हैं। किसानों ने कड़ी नाराजगी जताई है। किसानों ने अविलंब बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए खरीद शुरू कराने की मांग की है। कहा कि महज दो दिन ही खरीद होने के बाद बोरों के अभाव में तौल ठप पड़ गई। इससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हुई है, परंतु अधिकांश क्रय केंद्रों पर निर्धारित तिथि से खरीद नहीं शुरू हो सकी। महरुआ क्रय केंद्र पर भी गत दिवस धान की खरीद शुरू हुई। कुछ दिन की खरीद में ही महरुआ क्रय केंद्र पर बोरों का संकट खड़ा हो गया है। इससे रविवार दोपहर से ही धान की खरीद ठप पड़ गई है। क्रय केंद्र पर मौजूदा समय में 35 से अधिक ट्रॉलियां धान लदी खड़ी हैं। परंतु बोरों के अभाव में तौल नहीं हो पा रही है। किसानों ने धान खरीद को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

किसान झूरी सिंह समेत अन्य किसानों का कहना है कि वह तीन दिन से समिति पर धान बिक्री के लिए ट्रॉली लेकर पहुंचे हैं। तौल नहीं हो पा रही है। ठंड के मौसम में किसानों को यहीं धान की रखवाली के लिए सोना पड़ता है। इससे काफी मुश्किल हो रही है। कहा कि अभी शुरुआत में ही बोरे का अभाव है, तो आगे और भी समस्याएं सामने आएंगी। प्रशासन को क्रय केंद्रों पर समुचित व्यवस्था करने की जरूरत है। उधर, सचिव संदीप दुबे ने बताया कि क्रय केंद्र को एक हजार बोरे मिले थे। बोरे दो दिन की ही तौल में खत्म हो गए। अधिकारियों को सूचना दी गई है। बोरा मिलते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed