फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy procurement at 75 purchasing centers from today

Ambedkar Nagar News: 75 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद आज से

Thu, 19 Oct 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement at 75 purchasing centers from today
शासन से निर्देश के बाद खरीद एजेंसियों ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
अंबेडकरनगर। जिले में धान की खरीद 1 नवंबर की बजाए अब 20 अक्तूबर से ही शुरू करने का निर्णय हुआ है। शासन ने किसानों के हित में यह निर्णय लेते हुए अधिकारियों को खरीद की प्रक्रिया को शुरू कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद जिले में तैयारी शुरू कर दी गई। हालांकि अभी यहां फसल तैयार होने पर में कम से एक सप्ताह का समय लगेगा।
धान खरीद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 1 अक्तूबर से शुरू हो जाती है जबकि प्रत्येक वर्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत अन्य जनपदों में धान की खरीद 1 नवंबर से होती है। इस बार भी इसी क्रम में तैयारियां की जा रही थीं। इस बीच शासन ने अचानक 20 अक्तूबर से ही धान की खरीद शुरू करने का फैसल कर लिया। 19 अक्तूबर को लिए गए फैसले की जानकारी प्रमुख सचिव खाद्य आलोक कुमार ने डीएम अंबेडकरनगर को पत्र भेजकर दी। कहा कि अयोध्या संभाग के सभी जनपदों बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी व अंबेडकरनगर में धान की खरीद शुक्रवार से शुरू कराई जाए।
विज्ञापन

रायबरेली, उन्नाव व लखनऊ में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। शासन के इस निर्देश के बाद जिले में धान की खरीद को लेकर तैयारियां आननफानन शुरू कर दी गईं। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने तत्काल खरीद एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों को सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि 75 क्रय केंद्र निर्धारित हैं। इन्हें शुक्रवार से खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed