{"_id":"692b2e945572fda13e07eb99","slug":"paddy-dumped-at-the-centers-is-not-being-lifted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-146166-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: केंद्रों पर डंप पड़ा धान नहीं हो पा रही उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: केंद्रों पर डंप पड़ा धान नहीं हो पा रही उठान
Sat, 29 Nov 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरकार के तमाम प्रयास के बाद भी किसानों को धान का उचित मूल्य नही मिल रहा है। 102 क्रय केंद्रों में सत प्रतिशत खरीद चालू हो गई है। धान उठान न होने से गोदाम फुल हो गए है। किसानों से खरीदी गई धान की बोरियां खुले आसमान में रखी हैं। कुछ जगहों पर धान का पालीथीन से ढंका है, लेकिन अधिकांश खुले हैं।
न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले मे 100 क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीदा जाना है। 28 नवंबर तक 3129 किसानों से एक लाख 29 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। यदि एक दो दिनों में फोर्टिफाइड चावल मिलरों को नहीं उपलब्ध हुआ तो निश्चत रूप से खरीद ठप हो जाएगी। नवीन सब्जी मंडी अकबरपुर परिसर में दाखिल होेते ही दाएं हाथ पर मंडी समिति का क्रय केंद्र पर धान की खरीद हो रही थी, यहां परिसर के भीतर बोरियां की छल्ली खुले आसमान में रखी थी। पूरे परिसर में धान की ट्रालियां तैल के इंतजार में खड़ी नजर आईं।
मीलों को अभी तक चावल में मिलावट के लिए एफआरके नहीं मिल पा रहा है, जबकि इसके बिना एफसीआई चावल नही लेगी। अधिकारियों को दावा है कि सोमवार तक छह टन एफआरके जिले में पहुंच जाएगा।