फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Over two lakh people are suffering due to power cuts

Ambedkar Nagar News: बिजली कटौती से दो लाख से अधिक आबादी बेहाल

Fri, 22 May 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Over two lakh people are suffering due to power cuts
भीषण गर्मी में ओवरलोड का असर : जलालपुर विद्युत उपकेंद्र पर बढ़ते लोड से गर्म हुए ट्रांसफार्मर क
अंबेडकरनगर। जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और फाॅल्ट के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई क्षेत्रों में 24 घंटे में चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। 120 से अधिक गांवों में लोगों की जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ छोटे कारोबार और कुटीर उद्योगों पर पड़ा है। आटा चक्की, वेल्डिंग, सिलाई-कढ़ाई, मोटर रिपेयरिंग और अन्य बिजली आधारित छोटे उद्योग ठप पड़ने लगे हैं। दूसरी ओर लो-वोल्टेज और कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन


बरवा बैरमपुर विद्युत उपकेंद्र से शहर के एक दर्जन मोहल्लों समेत 30 से अधिक गांवों की करीब एक लाख आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन पिछले पांच दिनों से यहां व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग स्थित नाका चुंगी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति टिक नहीं पा रही है। बृहस्पतिवार रात 10 बजे मीरानपुर, मिर्जापुर, तमसा मार्ग सहित कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रात 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन रात एक बजे फिर सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरैला बिजलीघर से जुड़े शहजादपुर क्षेत्र में भी पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। शुक्रवार सुबह पहितीपुर उपकेंद्र से जुड़े कसेरवा, भिखारीपुर, राजेपुर, जोगापुर, रामनगर, पलिया, फरीदपुर और कबीरपुर समेत करीब 20 गांवों की बिजली अचानक गुल हो गई। करीब चार घंटे बाद दोपहर तीन बजे फाॅल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। कृष्णा नगर, इंद्रलोक कॉलोनी और नेवादा फीडर क्षेत्र में पूरे दिन बिजली कटौती जारी रही। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घंटों फाल्ट बना रहता है लेकिन विभाग समय से उसे ठीक नहीं कर पा रहा है।
यहां भी बनी रही समस्या
भीटी क्षेत्र के सेनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े समरसिंहपुर, टेमा, तेजापुर, गोविंदापुर, समंथा, थरियाकला, चंदापुर और बासूपुर समेत 30 से अधिक गांवों की करीब 25 हजार आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे बिजली गुल हुई और रातभर रुक-रुक कर सप्लाई मिलती रही। शुक्रवार सुबह चार बजे से फिर कटौती शुरू हो गई। जहांगीरगंज क्षेत्र में हालात सबसे खराब बने हुए हैं। तेंदुआई कला उपकेंद्र के जहांगीरगंज फीडर से जुड़े करीब 20 हजार लोगों को 24 घंटे में चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। श्रवण धाम क्षेत्र में बैरमपुर बरवा फीडर से पूरी रात कटौती और ट्रिपिंग जारी रही। लोगों को मुश्किल से पांच घंटे बिजली मिल सकी। वहीं राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में तेंदुआई कला उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर एक-एक घंटे पर ट्रिपिंग होती रही। जलालपुर 33/11 विद्युत उपकेंद्र से करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह ओल्ड इनकमिंग केबल जलने से करीब छह हजार आबादी प्रभावित हो गई।

बढ़ी मांग से बढ़ रहे फाॅल्ट

अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे फाॅल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ रही है। विभागीय टीमें लगातार फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed