फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Outrage over remarks on BJP candidate

भाजपा प्रत्याशी पर टिप्पणी से आक्रोश

Sat, 12 Mar 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Outrage over remarks on BJP candidate
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आलापुर से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक त्रिवेणीराम के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने व आपत्तिजनक फोटो लगाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में शनिवार को आक्रोश व्याप्त हो गया। थाने पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक के पुत्र ने तहरीर देकर केस दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन

आलापुर से भाजपा प्रत्याशी रहे त्रिवेणीराम के पुत्र राकेश कुमार ने जहांगीरगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि जैती गांव निवासी एक ग्रामीण तथा एक इंटरमीडिएट के छात्र ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ अभद्र टिप्पणी की, वरन आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ फोटो वायरल किया। उधर, इसी मामले को लेकर सुमित मिश्र, सोनू तिवारी, अजय सिंह, विनोद तिवारी, डब्लू तिवारी, राजन गौड़ व गुड्डू आदि ने जहांगीरगंज थाने पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि इस प्रकरण में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed