फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Out of 60 houses in the colony, 56 are illegally occupied

Ambedkar Nagar News: कॉलोनी के 60 मकानों में से 56 में अवैध कब्जे

Wed, 27 Aug 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Out of 60 houses in the colony, 56 are illegally occupied
अकबरपुर के ​शिव बाबा वार्ड ​स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी। 
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय अकबरपुर से अयोध्या रोड स्थित नगर पालिका के शिव बाबा वार्ड में सड़क किनारे ही कांशीराम आवासीय कॉलोनी बनाई गई है। कुल 14 ब्लॉकों में 60 फ्लैट निर्मित किए गए हैं। ज्यादातर फ्लैट में निराश्रित लोगों ने कब्जा जमा लिया है, वहीं वास्तविक आवंटियों का कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन



कांशीराम कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि परिसर में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती है, जिसकी वजह से यहां नालियां बंद पड़ी हैं। अलग-अलग फ्लोर पर कब्जा किए हुए लोग भी काफी गंदगी करते हैं। पेयजल के लिए लगाए नलों से दूषित पानी आता है। ऐसे में पीने के लिए लोगों को शिव बाबा परिसर से पानी भरना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि कॉलोनियों में अवैध रूप से रह रहे सभी लोगों को एक माह पहले नोटिस दिए गए थे। पुलिस विभाग के सहयोग से अवांक्षित लोगों को शीघ्र ही मौके से हटाया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई की तैयारी चल रही है। लोगों से अपेक्षा है कि वह खुद ही मकान खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में गैर आवंटी
कॉलोनी गेट के पास पान की दुकान लगाने वाले मस्तराम चौरसिया ने बताया कि वह आवंटन के बाद वर्ष 2011 से निवास कर रहे हैं। बताया कि उनके अतिरिक्त तीन अन्य लोग यहां के आवंटी हैं, बाकी लोग जबरन यहां रह रहे हैं। बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले छात्रों ने भी यहां कई कमरों में कब्जा जमा रखा है, आए दिन यह हंगामा करते हैं।
दूषित पेयजल की समस्या

कॉलोनी के बाहर सड़क किनारे चाय का ठेला लगाने वाली निधि श्रीवास्तव ने बताया कि वह करीब सात साल से मकान में रह रही हैं। परिसर में पेयजल की समस्या है, नलों से निकलने वाला पानी कुछ देर में ही पीला पड़ जाता है। लोग किसी तरह से अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed