फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Out of 2253 voters, 1807 cast their votes, 446 abstained.

Ambedkar Nagar News: 2253 मतदाताओं में 1807 ने किया मतदान, 446 ने किया किनारा

Sun, 18 Jan 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Out of 2253 voters, 1807 cast their votes, 446 abstained.
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल का चुनाव शनिवार को सकुशल संपन्न हो गया। दो दिनों में कुल 2253 मतदाताओं के सापेक्ष 1807 मतदाताओं ने शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे दिन अकबरपुर के 931 व टांडा के 43 मतदाताओं सहित 974 अधिवक्ताओं ने अपना मतदान किया।
विज्ञापन

दीवानी परिसर के बाहर सुबह से ही अधिवक्ता मतदान के लिए उत्साहित नजर आए। दीवानी में मतदान के लिए बने तीन बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद अधिवक्ता सुबह से ही मतदान करने के लिए निकल पड़े। सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर बाद अधिवक्ता बड़ी संख्या में मतदान स्थल पर पहुंचे और अपने मतों का प्रयोग किया। मतपत्र वितरण के कई काउंटरों पर भीड़ लगातार बनी रही। नोडल अफसर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मोहन कुमार ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश दिए। दीवानी न्यायालय के मुख्य द्वार के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed