फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Organizing loan fair to increase self-employment

प्रवासियों को स्वरोजगारपरक बनाने के लिए दिया गया ऋण

Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Organizing loan fair to increase self-employment
अंबेडकरनगर। जरूरतमंदों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए एक ऋण मेला का आयोजन हुआ। इसमें करीब एक करोड़ की स्वीकृति के ऋण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल ने लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण राशि के चेक वितरित किए। जहांगीरगंज ब्लॉक पर इस मेला का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला उद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन

आलापुर विधायक अनीता कमल ने लाभार्थियों को ऋण का चेक प्रदान देते हुए स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। इस दौरान लाभार्थी विवेक गुप्त को 25 लाख, अखिलेश को 1.90 लाख, दिनेश को 1.80 लाख, अब्दुल को 50 हजार, शशिबाला व सूर्यप्रकाश को 1.90 लाख और लीलावती को 2 लाख की राशि के ऋण चेक वितरित किए गए। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष सिंह, उपायुक्त जिला उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, बड़ौदा आरसेटी निदेशक अजय वर्मा, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग अजय शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भीटी ब्लॉक पर अग्रणी जिला प्रबंधक के नेतृत्व में हुए इस मेला में मुख्य अतिथि के बतौर खजुरी मंडल अध्यक्ष दिलीप व भीटी मंडल अध्यक्ष कुलदीप मौजूद रहे। बीडीओ भीटी अनुराग ने उपस्थित लोगों को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वरोजगार शुरू करने के लिए वीरेंद्र प्रताप वर्मा, रंजना मिश्र, कोमल, उपेंद्र, रवींद्र, राम तीर्थ के अलावा अन्य लोगों को करीब सवा करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण कर अन्य लोगों को विभिन्न योजनाओं व इसके संचालन को मिलने वाले ऋण के बारे में जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed