फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Order to file case against the then incharge and constable in the case of beating at the police post

Ambedkar Nagar News: चौकी पर पिटाई के मामले में तत्कालीन प्रभारी व सिपाही पर केस के आदेश

Mon, 07 Jul 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Order to file case against the then incharge and constable in the case of beating at the police post
अंबेडकरनगर। कोतवाली अकबरपुर के श्रवण क्षेत्र चौकी पर 11 जून 2025 को सगे भाइयों समेत तीन के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और धन की मांग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी रामविलास सिंह ने कोतवाली प्रभारी अकबरपुर को तत्कालीन चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडेय व सिपाही बृजेश यादव पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित रामभेज निवासी ग्राम मूसेपुर गिरंट ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में बताया कि गांव के आशाराम व सदाराम के मध्य संपत्ति के लिए विवाद चल रहा है। आशाराम की मां सिंगारी ने आशाराम की पत्नी सुनीता देवी के नाम रजिस्टर्ड वसीयत कर दी है। आशाराम और सदाराम में अक्सर कहासुनी होती रहती है।
विज्ञापन

आशाराम ने सदाराम के विरुद्ध श्रवण क्षेत्र चौकी पर एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि मामले के निपटारे को लेकर 11 जून 2025 को वह अपने भाई मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार और गांव के अन्य लोगों के साथ चौकी पर पहुंचे थे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने पीड़ितों को कमरे में बुलाकर बेल्ट और बूट से पीटा, जातिसूचक गालियां दीं और नंगी पिस्टल दिखाकर एनकाउंटर की धमकी दी। इससे रामभेज के कान का पर्दा भी फट गया। रुपये देने से मना करने पर उसका, उसके भाई मुकेश कुमार व अशोक यादव का चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में थाना कोतवाली अकबरपुर में 12 जून को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने 13 जून को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड प्रार्थनापत्र भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि रामभेज, राकेश कुमार और प्रदीप कुमार ने अपने बयान में पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की। सुनवाई करते हुए दो जुलाई को न्यायालय ने तत्कालीन चौकी प्रभारी व सिपाही पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। राहुल फिलहाल टांडा के मुबारकपुर में चौकी प्रभारी के पद पर कार्यरत है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि कोर्ट का आदेश प्राप्त हुआ है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed