फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Or between the days of Hussain, the members of the Anjuman offered prayers

या हुसैन की सदाओं के बीच अंजुमन सदस्यों ने की नौहाख्वानी

Tue, 28 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Or between the days of Hussain, the members of the Anjuman offered prayers
अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित इमामबारगाह में नौहाख्वानी करते अंजुमन सदस्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। या हुसैन की सदाओं के बीच अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला स्थित इमामबारगाह में आयोजित शब्बेदारी में अंजुमन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। साथ ही उलमा ने कर्बला के शहीदों पर विस्तार से प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया। देर शाम तक चले कार्यक्रम के बीच आने वाले नागरिकों को दुलदुल, अलम व ताबूत की जियारत भी कराई गई। उधर, मंगलवार को चेहल्लुम के मौके पर जिले में जगह-जगह मजलिस का आयोजन हुआ। साथ ही कर्बला में पहुंचकर नागरिकों ने ताजिया सुपुर्दे खाक किया।
विज्ञापन

अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के तत्वावधान में सोमवार को पूर्वांचल की ऐतिहासिक शब्बेदारी का आयोजन हुआ। शुरुआत करते हुए मौलाना सै. नूरुल हसन ने इल्म पर जोर देते हुए कहा कि इल्म के आधार पर ही किसी भी सफलता को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को बेहतर सांस्कारिक तालीम दिलाएं। बाद में उन्होंने कर्बला के शहीदों पर विस्तार से प्रकाश डालाकर माहौल को गमगीन बना दिया। इसके बाद नौहाख्वानी का दौर शरू हुआ।
विज्ञापन

अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की शुरुआत की। रजा अनवर ने अपने विशेष अंदाज में नौहा पढ़कर माहौल को भावुक बना दिया। इसके बाद देर शाम तक चली शब्बेदारी में अंजुमन अब्बासिया सुरौली सुल्तानपुर, अंजुमन रौनके इस्लाम जलालपुर, अंजुमन जाफरिया रजिस्टर्ड लोरपुर, अंजुमन असगरिया दहियावर, अंजुमन हैदरिया कदीम अब्दुल्लापुर, अंजुमन हैदरिया रजिस्टर्ड अब्दुल्लापुर के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुमन अध्यक्ष रेहान जैदी ने बताया कि शब्बेदारी का समापन मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास की मजलिस से हुआ। मालौना मोहम्मद अब्बास ने कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन ने शहादत देकर इंसानियत को बचाया है। इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है। जो ऐसा नहीं करता, वह वास्तव में इस्लाम का मानने वाला नहीं है। बाद में आने वाले नागरिकों को दुलदुल, अलम व ताबूत की जियारत कराई गई।

अंजुमन सचिव रजा अनवर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आरिफ अनवर व जैबी रिजवी ने किया। इस मौके पर यासिर हुसैन, इम्तियाज हुसैन, अलमदार हुसैन, इफतेखार हुसैन, रजी हुसैन, वसी आदि मौजूद रहे। उधर, चेहल्लुम के मौके पर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे दिन मजलिसों का दौर चला। बाद में कर्बला में पहुंचकर लोगों ने ताजिया सुपुर्दे खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed